Date: 13/09/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नगर निगम सफाई कर्मचारियों के द्वारा बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर किया गया प्रदर्शन

6/29/2025 11:09:38 AM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited  By- Vikash
  
Munger : नगर निगम कार्यालय के समक्ष वेतन सहित अनुकम्पा पे बहाली , सातवां वेतनमान , अंतर वेतन दैनिक और ngo का स्थाई करण , की मांग को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी, दैनिक मजदूर और स्थाई कर्मचारियों ने शहर में रैली निकालते हुए नगर निगम में प्रदर्शन किया। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो के नेतृत्व में 50 से अधिक कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल थे। नेतृत्व कर रहे ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के घर फाकाकसी की समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही अनुकम्पा पे बहाली , अंतर वेतन और दैनिक तथा ngo को स्थायीकरण करने की मांग है। नगर निगम में राशि मौजूद रहने के बाद भी वेतन नहीं दिया जाता है। हालांकि नगर निगम प्रशासन के द्वारा कहा गया कि वेतन के समय सभी को वेतन मिल रहा है। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट