Date: 03/07/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज की व्याख्याता बिनीता सिन्हा की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई

7/2/2025 6:49:05 PM IST

134
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Vikash  
 
Ramgad : माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज गोला की पूर्व व्याख्याता (इतिहास) बिनीता सिन्हा की 5वीं पुण्यतिथि सादगीपूर्ण तरीकें से मनाई गई। इस अवसर पर दिवंगत बिनीता के तस्वीर पर उनके पति सह माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज के सचिव सुजीत सिन्हा ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत बिनीता सिन्हा के बारे में कहा कि वो काफी मृदुभाषी, मिलनसार एवं व्यवहारिक शिक्षित महिला थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने शैक्षणिक काल में छात्र/छात्राओं सें काफी घुलमिलकर दोस्ताना तरीक़े से पेश आती थी। इसलिए उनकी कमी सबको काफी खलती है। इस मौके पर उनको श्रद्धांजलि देने वालों में आशीष कुमार मिश्रा, मनोज कुमार झा, भोला कुमार महथा, अशोक कुमार, शिवशंकर तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा, महरु रजवार, दिलीप रजवार शामिल थे। साथ ही उनके निवास स्थान में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, उनमें अलख कुमार सिन्हा, सौरभ सिन्हा, स्नेहा सिन्हा(अधिवक्ता), प्रदीप चन्द्र लाला, पुष्पा लाला, रेणु मिश्रा, अनमोल मिश्रा सहित कई अन्य शामिल थें।
 
रामगढ़ से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट