Date: 06/07/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस की बड़ी कारवाई, लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ कर, हथियार समेत चार अपराधी किए गिरफ्तार

7/6/2025 12:11:19 PM IST

34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोलमुरी थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ छापेमारी कर एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। गिरोह के चार सदस्यों को अवैध हथियारों और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया गया। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे गोलमुरी के नामदा बस्ती के रहने वाले वीर सिंह उर्फ पंडित, राजा यादव, हुर्रमन सिंह, विक्की सिंह हैं। वहीं सिटी एसपी ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी राजा यादव अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर गोलमुरी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की कार्रवाई की। मौके से चार अपराधियों को हथियारों के साथ पकड़ा गया। इनके पास से दो देसी कट्टा, आठ कारतूस, तीन मोबाइल और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गोलमुरी पुलिस की यह कारवाई शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पुलिस की त्वरित कारवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी से शहरवासियों में राहत है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। राजा यादव और विक्की सिंह के खिलाफ टेल्को, सोनारी, बर्मामाइंस, सीतारामडेरा और बिष्टुपुर में पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में लूट, अवैध हथियार, दंगा और हत्या की साजिश जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.अकबर की रिपोर्ट