Date: 07/07/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पड़ोस के नाबालिग लड़का ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

7/6/2025 4:19:18 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र की 4 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म  का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वही बच्ची के पड़ोस में ही रहने वाले नाबालिग लड़का ने उसके साथ अपने घर में गलत किया।वही बच्ची के पड़ोस में ही रहने वाले नाबालिग लड़का ने उसके साथ अपने घर में गलत किया। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार करके  पुलिस ने उसे रिमांड होम भेज दिया। डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि घटना 4 जुलाई की है। बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे। काम करने घर से बाहर गए थे इसी दौरान नाबालिग बच्चा ,,बच्ची के घर पहुंचा और उसके साथ खेलने का बहाना बना उसे अपने घर ले गया। नाबालिग के घर पर भी कोई नहीं था। उसने बच्ची के साथ गलत किया। मां के घर लौटने पर बच्ची ने घटना की जानकारी उन्हें दी। फिर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट