Date: 22/02/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कागज का बंडल दिखाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रही है होशियार महिला गिरोह

2/20/2025 3:22:41 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद शहर में चल रहे हैं तो हो जाइए होशियार महिला का एक गिरोह कागज का बंडल दिखाकर लोगों को बना रहा है ठगी का शिकार। यह मामला अस्पताल मोड़ के समीप का है जहां कौडौना निवासी रेखा देवी बाजार करने के लिए शहर में आई थी तभी दो महिला उसके पास आई और एक झोला दिखाकर कहा कि इसमें 5 लाख रुपया है।इसे रख लिजिये और इसके बाद में आपके पास कान वाली जितिया एवं नगद है उसे दे दिजिये महिला 2 लाख के  लालच में आकर उसे 5000 नगद एवं जेवरात दे दिया। जब झांसा देकर महिला चली गई तो रेखा देवी ने झोला खोलकर देखा तो झोला में कागज का बंडल था। कागज का बंडल देखकर महिला के होश उड़ गए और सड़क पर ही रोने धोने लगी। महिला को रोते हुए देख बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए।जब महिला से पूछताछ किया गया तो महिला ने सारी घटना की जानकारी उन्हें दिया । शहर में उक्त  महिला का गिरोह काफी सक्रिय है जो भोली भाली महिलाओं को अपना शिकार बना रही है। अभी कुछ दिन पहले भी पुरुष द्वारा कई महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया था । लेकिन लगता है कि लोगों को जानकारी होने के कारण कई लोग होशियार हो गए।और अब उक्त  महिला का गिरोह इस काम में सक्रिय हो गयी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।   
 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट