Date: 16/07/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरयू राय द्वारा रामार्चा पूजा का आयोजन

7/11/2025 10:59:43 AM IST

40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Saba Afrin  
 
Jamshedpur  : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय  द्वारा रामार्चा पूजा  का आयोजन किया गया। जो दो दिनों तक चलेगा। वैसे भगवान शिव और भगवान श्री राम की आराधना आज से शुरू हो गई  है। वहीं विधायक सरयू राय का यह 25वां रामार्चा पूजा है। उधर अनुष्ठान के पहले दिन भगवान गणेश शिव और श्री राम की आराधना की गई। बड़े ही भावपूर्ण शांतिपूर्ण ढंग से पूजा का आयोजन किया गया है। ऐसे रामार्चा पूजा में हजारों लोगों ने शिरकत की वही पूजा के अंतिम दिन महाप्रसाद  का आयोजन किया गया है। वही प्रसाद ग्रहण  कार्यक्रम मे राज्य के तमाम मंत्री राजनेता विधायक और सांसद सहित अन्य गंयमान्य व्यक्ति प्रसाद ग्रहण करेंगे। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट