Date: 04/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मिहिजाम में हुआ नशामुक्ति जागरूकता अभियान, आमजनों के बीच वितरित की गई बुकलेट
6/23/2026 12:12:18 PM IST
324
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड पर सत्यमेव जयते फाउंडेशन द्वारा नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए जामताड़ा जिला प्रशासन के जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त बुकलेट 'ड्रग्स के कुचक्र को तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो' का वितरण किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव राजेन्द्र शर्मा ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए युवाओं को विशेष रूप से नशे की लत से बचने की आवश्यकता है। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा है या इससे छुटकारा पाना चाहता है, तो वह टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क कर आवश्यक सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकता है। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सत्यमेव जयते फाउंडेशन लगातार लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहा है। अभियान में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हीट वेब को लेकर एलर्ट जोन जारी,अस्पताल में की गई है 35 बेड की व्यवस्था
#
ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के चोरी व गुम हुए 68 स्मार्टफोन, चेहरों पर लौटी मुस्कान
#
एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अनसुलझी पहेली को पुलिस सुलझाने में लगी ,पैसों का एंगल बना बड़ा रहस्य !
#
शिव गुरु परिचर्चा की हुई गोष्ठी, दर्जनों महिलाओं ने ली शिव गुरु दीक्षा
#
साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान, छात्राओं को बताए ठगी से बचने के तरीके