Date: 04/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में निकली जागरूकता रैली, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
6/25/2026 2:17:34 PM IST
123
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतम नगर, शाहपुर में गुरुवार को “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली के साथ हुई, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं कॉलेज कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गुलाब फलाहारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ही देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें सही दिशा में जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि एक सशक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत यह अभियान 17 जून से 26 जून तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर बच्चों एवं युवाओं को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को समय रहते नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया जाए, तो उन्हें इस बुराई से दूर रखा जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सामूहिक रूप से जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर डॉ. आस्था कुमारी, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. शेर सिंह, डॉ. नवल किशोर प्रसाद, डॉ. रणधीर कुमार सिंह, डॉ. संतोष कुमार तिवारी, डॉ. बुद्धदेव राम, अजीत कुमार राम, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. भगवान मिश्रा, डॉ. अबुल कलाम, डॉ. राजेश कुमार सहित कॉलेज कर्मियों में राजन तिवारी, चंदन तिवारी, दीपक, प्रदीप मिश्रा तथा स्वयंसेवकों में रंजय यादव, राकेश यादव, प्रिंस मिश्रा, पिंकी कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल, सीलू, लक्ष्मी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हीट वेब को लेकर एलर्ट जोन जारी,अस्पताल में की गई है 35 बेड की व्यवस्था
#
ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के चोरी व गुम हुए 68 स्मार्टफोन, चेहरों पर लौटी मुस्कान
#
एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अनसुलझी पहेली को पुलिस सुलझाने में लगी ,पैसों का एंगल बना बड़ा रहस्य !
#
शिव गुरु परिचर्चा की हुई गोष्ठी, दर्जनों महिलाओं ने ली शिव गुरु दीक्षा
#
साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान, छात्राओं को बताए ठगी से बचने के तरीके