Date: 12/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
6 अवैध मिनी गन फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, खदेड़ कर दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
7/31/2025 7:42:06 PM IST
7457
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Munger :
पुलिस अवैध हथियार निर्माण और उसकी तस्करी पर नकेल कसने के लिए मुंगेर पुलिस लगातार प्रयास कर रही है जिसका परिणाम ये है कि पुलिसिया दविश के कारण अब अवैध हथियार निर्माता जंगल, पहाड़ों और नदी किनारे स्थित बहियारों मे मिनी गन फैक्ट्रीयों का संचालन करने लगे है। इसी कड़ी मे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंगटा थाना क्षेत्र के पौकड़ी बहियार स्थित गोढ़ीया नदी किनारे अवैध हथियार का निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 6 अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफास किया है। इस मामले मे मुंगेर एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि छापेमारी के क्रम मे गोढ़ीया नदी किनारे अवैध हथियार निर्माण कर रहे पांच लोग पुलिस को देख कर भागने लगे, जिसके पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया और तीन लोग भागने मे सफल रहे। पकड़ाए लोगों ने पूछताछ के क्रम मे उन्होंने पुलिस को बताया कि वे लोग पौकड़ी गांव के ही रहने वाले है। पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों मे से एक का नाम बबलू प्रसाद सिंह उर्फ़ बबलू मंडल है और दूसरे का नाम राजेन्द्र प्रसाद सिंह है। इनमें से एक बबलू प्रसाद सिंह उर्फ़ बबलू मंडल पूर्व मे भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है और एक डेढ़ माह पूर्व ही जेल से छूट कर आया है। पुलिस ने इनके पास से 3 निर्मित एवं 3 अर्ध निर्मित देशी कट्टा,7 जिन्दा कारतूस, 1ड्रिल मशीन,3 मैगजीन,4 बैरल,3 मोबाइल के साथ अवैध हथियार बनाने का ढेर सारा औजार बरामद किया है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीनी विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार
#
1.35 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 11 हजार लीटर खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
#
फटा टायर मचा चीत्कार : सड़क दुर्घटना में एक की मौत सात घायल
#
तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की हुई मौत ,गुस्साए लोगो ने किया सड़क जाम
#
ऋषिकुंड मलेमास मेले में अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने की कार्रवाई की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
आंगनबाड़ी की सेविका के घर किशोरी की हत्या , ग्रामीणों ने किया हंगामा
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
रामनवमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, धनबाद-बोकारो केअखाड़े में पहुंचे मेयर संजीव सिंह,रामनवी को लेकर बताई ....
#
बंगाल चुनाव के बाद सियासी घमासान, ममता के इस्तीफे पर उठे सवाल