Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
6/26/2026 1:55:52 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद जिले के मखदुमपुर-सोनवा सड़क मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ही बाइक पर सवार चार युवक सोनवा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दादर बीघा गांव के समीप बाइक चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर दूर-दूर जाकर गिर पड़े। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चारों युवक मखदुमपुर थाना क्षेत्र के अल्लाहगंज गांव के निवासी थे और एक ही बाइक पर सवार होकर सोनवा की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि सभी युवक घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। कुछ ही देर बाद सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दो युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज पटना में चल रहा है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
#
तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, मामले की जाँच में जुटी पुलिस
#
कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की ब्रेन मलेरिया से मौत, जांच और कार्रवाई की उठी मांग
#
एसटीएफ जवान के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पुलिस महकामे में पसरा मातम
#
अपराधियों ने युवक को गोली मार कर की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिजली की आंख मिचौली ने माँ और बच्चे की ली जान ,प्रसव के दौरान टॉर्च की रोशनी में हो रहा था ऑपरेशन
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !
#
सामूहिक विवाह सह भामाशाह जयंती समारोह संपन्न, सामाजिक एकता का दिया संदेश
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का कृषकों को मिला लाभ, बकरा-बकरी का हुआ वितरण