Date: 16/10/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

श्रावण के आखिरी सोमवार पर JLKM का सेवा कार्यक्रम, 4500 श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

8/11/2025 5:41:02 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Saraikela : झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा (JLKM) के केन्द्रीय उपाध्यक्ष  तरूण महतो एवं उनकी पत्नी सह जिला वरीय उपाध्यक्ष भानुमति महतो के नेतृत्व में, श्रावण माह के आखिरी सोमवार को जयदा मंदिर प्रांगण में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्राचीन शिव मंदिर इस क्षेत्र के लिए अत्यंत विशेष माना जाता है। श्रावण माह में यहाँ भगवान भोले की आराधना के लिए दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु पहुँचते हैं। इसी पावन अवसर पर JLKM परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चना, गुड़ और शरबत की निशुल्क व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में जिला सचिव महिला मोर्चा मीनाक्षी महतो, केंद्रीय संगठन महासचिव फुलचांद महतो, जिला उपाध्यक्ष गुरुपद महतो, प्रखण्ड उपाध्यक्ष संजय महतो, सक्रिय सदस्य हेमंत महतो, विदेश महतो, भानु महतो, मोहम्मद जांबाज, बासुदेव महतो, बादानू गोप, धरणीधर महतो, नवलकीशोर महतो एवं प्रखण्ड मीडिया प्रभारी दिलीप महतो सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस आयोजन में करीब 4500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा भाव JLKM की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है और आगे भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम जारी रहेंगे।
 
सराईकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत कुमार साहू की रिपोर्ट