Date: 13/03/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दिल्ली हाईकोर्ट ने की प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री सार्वजनिक करने की याचिका खारिज
8/25/2025 3:55:03 PM IST
7452
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
New Delhi :
दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिग्री विवाद के मामले पर केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के आदेश के खिलाफ दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से दायर याचिका मंजूर करते हुए सीआईसी के आदेश को निरस्त कर दिया है। जस्टिस सचिन दत्ता की बेंच ने यह आदेश दिया।कोर्ट ने 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले पर सुनवाई के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा था कि वो न्यायालय काे डिग्री दिखा सकती है लेकिन किसी अजनबी को नहीं। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि एक वैसे छात्र की डिग्री मांगी जा रही है जो आज देश का प्रधानमंत्री है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। यूनिवर्सिटी हर साल का रजिस्टर मेंटेंन करती है। मेहता ने कहा था कि दिल्ली यूनिवर्सिटी कोर्ट को डिग्री दिखा सकती है लेकिन किसी अजनबी को डिग्री नहीं दिखाया जा सकता है।इस मामले में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि सूचना के अधिकार के तहत किसी छात्र को डिग्री देना निजी कार्य नहीं बल्कि एक सार्वजनिक कार्य है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील शादान फरासत ने कहा था कि सूचना के अधिकार कानून के तहत दिल्ली यूनिवर्सिटी एक सार्वजनिक प्राधिकार है। ऐसे में सूचना मांगनेवाले की नीयत के आधार पर किसी की डिग्री की सूचना देने से इनकार नहीं किया जा सकता है। दरअसल आम आदमी पार्टी से जुड़े नीरज शर्मा ने सूचना के अधिकार के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय से मोदी की डिग्रियों की जानकारी मांगी थी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने इसे निजी जानकारी बताते हुए साझा करने से इनकार कर दिया था। विश्वविद्यालय के मुताबिक इससे कोई सार्वजनिक हित नहीं पूरा होता है। उसके बाद नीरज शर्मा ने केंद्रीय सूचना आयोग का रुख किया जिसने दिल्ली विश्वविद्यालय के सूचना अधिकारी मीनाक्षी सहाय पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। आयोग ने डिग्री से संबंधित जानकारी देने का भी आदेश दिया। आयोग के इसी फैसले के खिलाफ दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सीएम नीतीश पर कांग्रेस का तंज, कहा 1700–2000 में सिलेंडर बिक रहा, आप निकाल रहे समृद्धि यात्रा
#
पीएम भी पहले नोटिस देते हैं, सदन किसी व्यक्ति का नहीं- ओम बिरला
#
फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी कर पकड़ा 1400 किलो मिलावटी पनीर और घी,मचा हड़कंप
#
धनबाद के विकास से जुड़े कई मुद्दों को विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में मजबूती से उठाया, कहा ...
#
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का होगा शुभारंभ, भूल कर भी न करे ये कार्य
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उद्योग संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और प्रशासन के बीच दिखा सीधा संवाद ,उद्यमियों ने राखी अपनी समस्या
#
देर रात डीजे बजाने को लेकर हुआ बवाल,पुलिस ने डीजे के साथ पिकअप को किया जब्त
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
प्रधानमंत्री जी सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा- रोहिणी
#
महाशिवरात्रि पर दो मुहानी संगम घाट पर दिखेगा गंगा आरती के तर्ज पर महा आरती