Date: 08/09/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 महिला शिक्षिका के बीच हुई तीखी नोकझोंक एवं गाली गलौज मामले में  शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान

9/7/2025 6:35:15 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh  tiwary . 
 
Jahanabad : जहानाबाद जिले मे गत  दिनों बिहार बंद के दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और एक महिला शिक्षिका के बीच हुई तीखी नोकझोंक एवं गाली गलौज हुआ था। इस दौरान महिला शिक्षिका ने बंद समर्थक भाजपा के महिला मोर्चा के सुनीता कुमारी को कहा था कि प्रधानमंत्री के नाम से सिंदूर कर लो। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है।  बिहार बंद के दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और एक महिला शिक्षिका के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई थी।  घटना गुरुवार की है।  भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की "वोटर अधिकार यात्रा" के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा के विरोध में बिहार बंद का आयोजन किया था। इसी दौरान जिले में पदस्थापित महिला शिक्षिका डिप्टी रानी का भाजपा महिला कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया।  जिसके बाद विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  वीडियो में शिक्षिका प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करती नजर आ रही हैं। वहीं भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भी आरोप लगाया है कि शिक्षिका ने अपमानजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था। जब यह पूरा विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो मामले ने तूल पकड़ लिया। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शिक्षिका को भी भीड़ द्वारा अपमानित किया गया और धक्का-मुक्की की गई।  जिसके बाद इस मामले पर प्रशासन को भी सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी सरस्वती कुमारी ने शनिवार को जानकारी दी कि वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षिका दिप्ती रानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।  उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि शिक्षिका का उत्तर असंतोषजनक पाया गया, तो शिक्षा विभाग उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है।  इसमें निलंबन या सेवा शर्तों में अन्य दंड शामिल हो सकते हैं।  वहीं, भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि शिक्षिका के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।  इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं विपक्ष एक तरफ कह रहा है कि प्रधानमंत्री के मन को गाली देने को लेकर बिहार बंद बुलाई गई। जबकि दूसरी ओर महिला शिक्षिका के साथ बदसलुकी की गई ,सत्ता पक्ष के लोगों का साफ तौर पर कहना है कि शिक्षिका किसी के बहकावे में जाकर जबरन बंद समर्थकों से उलझ गई और प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द बोला है।
 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट