Date: 12/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अवैध ऑनलाइन बेटिंग मामले में उर्वशी और मिमी से ईडी की पूछताछ
9/15/2025 4:08:46 PM IST
7518
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
New Delhi :
अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को ईडी ने समन भेजा है। ईडी ने मिमी चक्रवर्ती को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया। दोनों से एजेंसी उनके वित्तीय लेन-देन और बैंक खातों से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ करेगी। ईडी यह जानना चाहती है कि उन्हें इस सट्टेबाजी ऐप के प्रचार के बदले भुगतान कहां से और किस माध्यम से मिला।
इससे पहले भी कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों से पूछताछ हो चुकी है। जून 2025 में ईडी ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना, अभिनेता सोनू सूद और उर्वशी रौतेला को ऐप्स के प्रमोशन को लेकर बुलाया गया था। हाल ही में शिखर धवन ने 4 सितंबर को ईडी के सामने पेश होकर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अपना बयान दर्ज कराया। अगस्त में सुरेश रैना से भी पूछताछ की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ईडी इस पूरे अवैध बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े और लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आने वाले दिनों में और भी नाम सामने आ सकते हैं। एजेंसी का लक्ष्य इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करना और इसमें शामिल सभी लोगों को कानून के दायरे में लाना है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली काटे जाने से ग्रामीण हुए आक्रोशित,बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीण आमने सामने,जीएम ने कहा ...
#
हजारों पुस्तकों के बीच ज्ञान की नई उड़ान, मुंगेर में शुरू हुआ पुस्तक मेला 2026
#
ऐतिहासिक कोईलवर पुल का हो रहा उन्नयन, 164 वर्ष पुरानी धरोहर बनेगी और मजबूत
#
पेट्रोल डाल कर एक ब्यक्ति ने खुद को लगाई आग, लोगो ने बचाई जान
#
मौसम ने ली अचानक करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
CM बनते ही विजय ने करुप्पु फिल्म से जुड़ा लिया अहम फैसला,जानिए क्या है मामला
#
खराब चापाकल और पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासन से लगाई गुहार
#
जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पहुंचे जहानाबाद,राजद पर दिया बड़ा बयान
#
गया में वीर कुंवर सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, नेताओं ने उनके साहस और बलिदान को किया नमन
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर ,खुल गया यह से समर्थ पोर्टल