Date: 04/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिजली काटे जाने से ग्रामीण हुए आक्रोशित,बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीण आमने सामने,जीएम ने कहा ...
6/11/2026 7:21:46 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara :
बीसीसीएल बरोरा एरिया-01 के एएमपी कोलियरी परियोजना के विस्तार नही होने पर प्रबंधं ने मण्डल केन्दुआडीह गाँव की बिजली दो सप्ताह पहले काट दी है।जिससे ग्रामीण भीषण तपती गर्मी से बेहाल हो गये हैं।बीसीसीएल के इस रवैये से नाराज ग्रामीणों ने बीसीसीएल एरिया-01 के एएमपी कोलयरी के काम को बाधित कर दिया है।कोलियरी के काम को बन्द कर चेकपोस्ट के सामने सभी कोयला ट्रांसपोटिंग हाइवा को रोक बीसीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बीसीसीएल अमानवीय कार्य कर रही है।भीषण गर्मी में बिजली को काट दी है।जिससे बच्चे, बुजुर्ग बीमार लोग परेशानी से जूझ रहे है।बीसीसीएल परियोजना के विस्तार के लिये मण्डल केन्दुआडीह की जमीन से कोयला खनन करना चाहती है ।लेकिन बिना मुवाबजा, विस्थापन किये वैगर अमानवीय तरीका से हटाना चाह रही है।ग्रामिणी का साफ टूर पर कहना है की जब तक गाँव की बिजली बहाल नही की जाती है तब तक काम बाधित रहेगा।एएमपी कोलयरी के ट्रांसपोटिंग और कोयला उत्पादन बाधित होने से केकेसी लिंक साइडिंग और एमपीएल का कोयला ट्रांसपोटिंग पर भी सीधा असर देखने को मिल रहा है। कोलयरी से हर दिन केकेसी लिंक साइडिंग को 6 हजार टन और एमपीएल को 3 हजार टन कोयला ट्रांसपोटिंग रुक गया है।जिससे बीसीसीएल को भारी नुकसान का अनुमान है। उग्र प्रदर्शन और कार्य बाधित होने के बाद बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की मध्यस्थता से बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच वार्ता की गई।जिसमें प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मण्डल केंदुआडीह गाँव की भूमि अधिग्रहण नहीं होने के कारण कोलियरी के विस्तारीकरण कार्य बाधित है।साथ ही पूरा इलाका भूमिगत आग के कारण आये दिन भूधंसान जैसे घटना घटती है।इसलिए इस इलाके को जल्द से जल्द खाली करना आवश्यक है। घंटों चले वार्ता के बाद यह सहमति बन पाई है कि फिलहाल बिजली बहाल कि जायेगी और एक सप्ताह में 13 प्रभावित घर के ग्रामीणों को एक बैठक कर समुचित विस्थापित किया जाएगा।उसके बाद ही कोई ठोस कार्रवाई की जाएगीं। इस मामले में बरोरा जीएम के के सिंह ने बताया की नियम के तहत कार्य कर रही है। इलाक़ अग्नि प्रभावित क्षेत्र है। इधर वार्ता के बाद गाँव की बिजली आपूर्ति सुचारू किये जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वीरता का मिला इनाम! सुशील टूडू बने इंस्पेक्टर, छोटेलाल कुमार को ASI प्रमोशन
#
साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर,उत्कृष्ट कार्य के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन,एक सिपाही भी बना ASI..........
#
बीसीसीएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का एलान,7 को धरना, 8 सितंबर से चक्का जाम हड़ताल !
#
गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर से भोजपुर में अलर्ट, डीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील
#
धमाके के साथ धंसी जमीन,दरारों से निकली आग और जहरीला धुआं ,बरारी छह नंबर बस्ती में भू-धंसान से मचा हड़कंप............
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस में अनसुलझी पहेली को पुलिस सुलझाने में लगी ,पैसों का एंगल बना बड़ा रहस्य !
#
गंगा दशहरा पर बिहार में भक्ति का दिखा अद्भुत संग, गंगा में लोगो ने लगाई आस्था की डुबकी
#
साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान, छात्राओं को बताए ठगी से बचने के तरीके
#
साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, कृष्णा इंटरनेट कैफे में पुलिस की छापेमारी
#
बिजली काटे जाने से ग्रामीण हुए आक्रोशित,बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीण आमने सामने,जीएम ने कहा ...