Date: 11/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऐतिहासिक कोईलवर पुल का हो रहा उन्नयन, 164 वर्ष पुरानी धरोहर बनेगी और मजबूत
6/11/2026 5:37:19 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: दानापुर रेल मंडल के हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर भोजपुर जिले के बिहटा और कोईलवर स्टेशनों के बीच सोन नदी पर स्थित ऐतिहासिक कोईलवर रेल-सह-सड़क पुल (अब्दुल बारी पुल) के उन्नयन एवं आधुनिकीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। वर्ष 1862 में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान निर्मित यह पुल आज भी रेल एवं सड़क यातायात के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बना हुआ है। करीब 1.44 किलोमीटर लंबा यह डबल डेकर पुल बिहार के भोजपुर क्षेत्र को राजधानी पटना से जोड़ता है। पुल के ऊपरी हिस्से से रेलवे ट्रैक गुजरता है, जबकि निचले हिस्से से सड़क यातायात संचालित होता है। निर्माण के समय इसमें उच्च गुणवत्ता वाले रॉट आयरन का उपयोग किया गया था, जिसके कारण इसके पिलर आज भी मजबूती के साथ खड़े हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पुल की सुरक्षा एवं संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग की जाती है। साथ ही प्रतिदिन की-मैन द्वारा इसकी फिटिंग्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जाती है। सोन नदी के दोनों किनारों को जोड़ने वाला यह पुल न केवल परिवहन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि बिहार की ऐतिहासिक और इंजीनियरिंग विरासत का भी प्रतीक है। बताया जाता है कि वर्ष 1856 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन 1857 के विद्रोह के कारण इसमें विलंब हुआ। बाद में भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड एल्गिन ने वर्ष 1862 में इस पुल का उद्घाटन किया। जेम्स मीडोज रेंडेल और सर मैथ्यू डिग्बी वायट द्वारा डिजाइन किया गया यह पुल उस समय एशिया का सबसे लंबा पुल माना जाता था। यह भारत का सबसे पुराना चालू रेल-सह-सड़क पुल भी है। वर्ष 1982 में ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म "गांधी" में भी इस पुल को प्रमुखता से दिखाया गया था। वर्तमान में रेलवे द्वारा पुल पर नए डिजाइन के एच-बीम स्लीपर लगाने, चेकर प्लेट बदलने तथा गर्डरों की पेंटिंग सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उन्नयन कार्य पूरा होने के बाद यह ऐतिहासिक पुल आने वाले कई दशकों तक सुरक्षित एवं सुचारु रूप से उपयोग में बना रहेगा।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिजली काटे जाने से ग्रामीण हुए आक्रोशित,बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीण आमने सामने,जीएम ने कहा ...
#
हजारों पुस्तकों के बीच ज्ञान की नई उड़ान, मुंगेर में शुरू हुआ पुस्तक मेला 2026
#
पेट्रोल डाल कर एक ब्यक्ति ने खुद को लगाई आग, लोगो ने बचाई जान
#
मौसम ने ली अचानक करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश
#
न्यायिक दंडाधिकारी किरण कुमारी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, 15-16 जून को कोर्ट बहिष्कार का ऐलान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाइक सवार अपराधियों ने महिला से किया चेन छिनतई, पिस्टल दिखाकर भागे अपराधी
#
गर्मी से पहले एक्शन में प्रशासन: पेयजल संकट से निपटने को क्यूआर कोड और फील्ड टीम तैयार
#
वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय ने एससी/एसटी छात्रों से नामांकन शुल्क वसूली पर माँगा स्पष्टीकरण
#
जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पहुंचे जहानाबाद,राजद पर दिया बड़ा बयान
#
CM बनते ही विजय ने करुप्पु फिल्म से जुड़ा लिया अहम फैसला,जानिए क्या है मामला