Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जयपुर में कलयुगी बेटे ने नशे में अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला,बहन ने उगला राज
9/17/2025 10:38:50 AM IST
7572
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
राजस्थान के जयपुर में एक कलयुगी बेटे ने 15 सितंबर के दिन अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला था. अब उसकी पिटाई का वीडियो सामने आया है. वीडियो में आरोपी का पिता और बहन बीच बचाव करते दिखे. वो आरोपी से महिला को बचाने की कोशिश कर रहे थे. वहीं, दूसरी बहन इसका वीडियो बना रही थी. उसने वीडियो में जो कुछ भी कहा वाकई हैरान कर देने वाला है।
आरोपी की बहन बोली- मुझे 2016 में ही पता चल गया था कि ये दरिंदा है. तब तो आप लोग मुझे पागल कहते थे. अब ये हम चारों को जान से मार डालेगा. मैंने कहा था कि इसकी शादी मत करवाओ. तब मेरी बात सुन लेते तो आज ये सब न देखना पड़ता. वहीं, पिता बार-बार यही बोल रहे थे- पुलिस को बुलाओ. आरोपी बोला- हां-हां बुला लो पुलिस को भी।
मामला करधनी क्षेत्र के अरुण विहार इलाके का है. यहां सोमवार की सुबह गैस सिलेंडर लाने की बात पर नवीन नामक युवक ने अपनी 51 वर्षीय मां संतोष की डंडे और मुक्कों से इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वो अचेत हो गईं. आनन-फानन में घायल संतोष को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने फिर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सिलेंडर लाने की बात पर नशे में धुत्त आरोपी नवीन सिंह ने अपनी मां पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाए इस दौरान नवीन के पिता और बहन मां को बचाने के लिए दौड़े मगर आरोपी के सिर पर खून सवार था. वह लगातार अपनी मां को पीटता रहा जिससे उसकी मां मौके पर ही बेहोश हो गई. फिर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता 10 साल पहले हुए थे सेना से रिटायर्ड
बताया जा रहा है कि बीए तक पढ़ा आरोपी नवीन सिंह पहले जेनपैक्ट में जॉब करता था. पिछले काफी सालों से नशे का आदी है. हत्यारे बेटे के पिता करीब 10 साल पहले आर्मी से रिटायर्ड लक्ष्मण सिंह वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं. करधनी इलाके के अरुण विहार में नवीन, मां संतोष और दो बहनों के साथ रहता है।
साल 2020 में हुई थी आरोपी नवीन की शादी
पुलिस ने बताया- आरोपी युवक नवीन नशे का आदी है. नवीन की शादी साल 2020 में हुई थी. नवीन की नशे की लत व झगड़ा करने की प्रवृत्ति से तंग आकर उसकी पत्नी शादी के कुछ महीनों बाद ही पीहर चली गई. उसने नवीन के खिलाफ बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा पर मंत्री इरफान अंसारी की पहल, महिलाओं को वस्त्र और बच्चों को ट्रॉली बांटी...
#
350 साल की आस्था राजसी परंपरा का गौरव! डुमरा राजबाड़ी की दुर्गा पूजा आज भी कायम..
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
बदहाल सफाई व्यवस्था पर हंगामा, अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और पार्षद
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ
#
पीएंडएम मॉल पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन! 2.23 करोड़ बकाया, 15 दिन की आखिरी मोहलत......
#
मानगो फ्लाईओवर का काम तेज, जल्द मिलेगी जाम से राहत; कांग्रेस ने बन्ना गुप्ता के प्रयासों को बताया अहम
#
हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....
#
बालू ट्रैक्टर पकड़ते ही भड़का गुस्सा, पुलिस पर पथराव लाठीचार्ज, दो हिरासत में