Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बालू ट्रैक्टर पकड़ते ही भड़का गुस्सा, पुलिस पर पथराव लाठीचार्ज, दो हिरासत में
4/13/2026 11:56:48 AM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया में सोमवार की सुबह बालू को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के कर्मा रोड पर पुलिस की कार्रवाई ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। ट्रैक्टर पकड़ने गई टीम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई। पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।घटना सोमवार सुबह की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध बालू का खेल चल रहा है। इसी इनपुट पर टीम कर्मा रोड पहुंची। वहां एक बालू लदा ट्रैक्टर दिखा। पुलिस ने उसे रोक लिया और जांच शुरू हुई। इसी दौरान मामला उलझ गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक ने मौके पर ही बालू गिरा दिया। इसके बाद गाड़ी खाली हो गई। लोगों ने पुलिस से बहस करने लगा कि अब जब बालू नहीं है तो गाड़ी क्यों जब्त की जा रही है। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ ही मिनट में भीड़ बढ़ती चली गई।बहस व दवाब बढ़ने लगा तो माहौल गर्म हो गया। आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। फिर अचानक भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। ईंट-पत्थर चलने लगे। एक पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। पहले समझाने की कोशिश हुई। लेकिन भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज होते ही भीड़ तितर-बितर हो गई। इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए।घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष निलेश कुमार का कहना है पुलिस आवाज खनन मामले में कार्रवाई करने गई थी लेकिन ट्रैक्टर चालक बालू लगे डाल को पलट दिया और शोर मचाने लगा वही पब्लिक भी ट्रैक्टर ड्राइवर को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश करने लगी लेकिन पुलिस ने सतर्कता और सुरक्षा बढ़ाते हुए ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों की पहचान की जा रही है उनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जाएगी। वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं।इधर, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे बहस के बाद हालात अचानक बिगड़ते हैं और पत्थरबाजी शुरू हो जाती है।फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
कोलयांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चांदी की बड़ी खेप पकड़ी गई, 14.835 किलो आभूषण के साथ युवक हिरासत में...
#
शारदीय नवरात्र के मौके पर प्रशासन अलर्ट, बनाये गए नियंत्रण कक्ष और चेक पोस्ट
#
कपड़ा खरीदकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा .......
#
ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का दावा, चाकू के साथ 38 वर्षीय महिला हिरासत में...
#
12 साल बाद घर लौटा लापता बेटा, नवरात्र में मुंगेर के परिवार की खुशियां लौटीं...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ
#
पीएंडएम मॉल पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन! 2.23 करोड़ बकाया, 15 दिन की आखिरी मोहलत......
#
मानगो फ्लाईओवर का काम तेज, जल्द मिलेगी जाम से राहत; कांग्रेस ने बन्ना गुप्ता के प्रयासों को बताया अहम
#
हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....
#
बालू ट्रैक्टर पकड़ते ही भड़का गुस्सा, पुलिस पर पथराव लाठीचार्ज, दो हिरासत में