Date: 19/12/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिजली की समस्या को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने की बिजली जीएम के साथ बैठक

9/20/2025 6:06:44 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Dhanbad : धनबाद कंबाइंड बिल्डिंग स्थित बिजली जीएम से झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भाजपा के विशेष प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात की। रागिनी सिंह ने झरिया में बिजली से हो रही समस्याओं से निराकरण को लेकर बैठक की। बैठक में क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख रूप से ए.बी. स्विच लगाने की आवश्यकता, लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से उत्पन्न समस्या, स्मार्ट मीटर की बिलिंग से जुड़ी शिकायतें, ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक भार, बिजली कटौती से पूर्व सूचना न मिलना, अधिकारियों द्वारा कॉल रिसीव एवं प्रतिक्रिया न देना, डी.वी.सी. एवं जे.डी.वी.एन.एल. द्वारा जिम्मेदारी टालना, जामाडोबा सब स्टेशन को पूटकी एवं पाथरडीह पावर स्टेशन से जोड़े जाने की स्थिति, मुख्यालय से ट्रॉली ट्रांसफार्मर की मांग तथा भाटडीह और सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती में बिजली आपूर्ति की समस्या शामिल रही। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
बैठक के बाद विभागीय अधिकारियों ने आश्वाशन दिया की अगले सप्ताह से क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जिस पर विधुत विभाग मुख्य अभियंता सह महाप्रबंधक ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पूजा से पहले सभी विषयों पर गंभीरता पूर्वक कार्य कर लिया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री मानस प्रसून उपाध्यक्ष संजय कुमार झा, विष्णु त्रिपाठी, उमेश यादव, राज किशोर जेना, मुकेश पांडेय, संजू वर्मा, राजकुमार संतोष शर्मा स्वरूप भट्टाचार्य समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क