Date: 14/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिनों के मोरक्को के दौरे पर, पीओके खुद कहेगा "मैं भी भारत हूं"-राजनाथ सिंह
9/22/2025 1:06:35 PM IST
7455
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बिना किसी युद्ध के भारत में खुद शामिल होगा, क्योंकि वहां के लोग आजादी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा बढ़ रही है और यह दुनिया के स्टार्टअप्स का केंद्र बन चुका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया कि भारत, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को बिना किसी आक्रामक कदम के वापस हासिल करेगा। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा, पीओके तो अपने आप हमारा हो जाएगा। आपने सुना होगा कि वहां अब आवाजें उठ रही हैं, नारे लग रहे हैं। रक्षा मंत्री ने बताया कि उन्होंने पांच साल पहले भी ऐसी ही बात कही थी, जब वह जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, मैं पांच साल पहले कश्मीर घाटी में सेना के एक कार्यक्रम में बोल रहा था। तब भी मैंने कहा था कि हमें पीओके पर हमला करके कब्जा करने की जरूरत नहीं होगी। वह तो पहले से हमारा है। पीओके खुद कहेगा- मैं भी भारत हूं। वो दिन जरूर आएगा।
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
राजनाथ सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कई लोग सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पीओके पर कब्जा करने का मौका गंवा दिया है। यह सैन्य अभियान सात मई को शुरू हुआ था, जिसमें भारत ने कई पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। इसके अलावा, पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई सैन्य ठिकानों को तबाह किया गया था। यहीं नहीं पाकिस्तान के कई एयरबेस भी ध्वस्त किए गए थे। इसके बाद विपक्ष के कई नेताओं ने सरकार की आलोचना की थी कि जब भारत को संघर्ष में बढ़त मिली हुई थी, तब संघर्षविराम को क्यों स्वीकार किया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों दो दिन के मोरक्को दौरे पर हैं, जहां वह टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की नई निर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इस इकाई में आठ पहियों वाला बख्तरबंद सैन्य वाहन तैयार किया जाएगा। यह अफ्रीका में भारत की पहली रक्षा निर्माण इकाई होगी। यह पहली बार है, जब कोई भारतीय रक्षा मंत्री मोरक्को की यात्रा पर गया है। उन्होंने इस मौके को भारत की रक्षा निर्माण क्षमता के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव का एक अहम पड़ाव बताया है।
'भारत कुछ कहता है तो ध्यान से सुनती है दुनिया'
भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हमारा भारत के प्रति समर्पण, स्नेह और प्रेम स्वाभाविक है। हम दुनिया में कहीं भी रहें, यह नहीं भूलना चाहिए कि हम भारतीय हैं। भारतीय होने के नाते हमारी जिम्मेदारियां भी दूसरों से अलग होती हैं। अगर हम मोरक्को में अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, तो मोरक्को के साथ कोई बेईमानी नहीं होनी चाहिए, यही भारत का स्वभाव है। उन्होंने कहा, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आप सभी भार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा को महसूस कर पा रहे हैं। पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता था, तो उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन आज भारत कुछ कहता है, तो पूरी दुनिया ध्यान देती है और सुनती है। पहले ऐसा नहीं था। तमाम वैश्विक और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में आई दिक्कत
#
पाकिस्तान महिला PM मोदी से न्याय की गुहार लगाई,और कही उसे वापस भेजिए
#
भारत-रूस संबंध मजबूत करने पुतिन की अहम भारत यात्रा,द्रौपदी मुर्मू से होगी...
#
G20 समिट के बीच दक्षिण अफ्रीका में ‘गंगा मैया’ गीत पर पीएम मोदी हुए भावुक,भारतीय समुदाय से भी मिले
#
सऊदी अरब में हुआ भीषण सड़क हादसा,45 भारतीय यात्रियों की मौ-त...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महाशिवरात्रि पर दो मुहानी संगम घाट पर दिखेगा गंगा आरती के तर्ज पर महा आरती
#
महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 75 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
#
झारखंड बार काउंसिल चुनाव : धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव के नेतृत्व में रांची के लिए नामांकन रैली रवाना
#
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दुलाल भुईया
#
नंदन डेकोरेटर गोदाम में लगी आग ,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू