Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

न्यू कैंपस में भोजपुर जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित......

9/21/2026 12:40:58 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के जीयर माइल स्थित न्यू कैंपस में रविवार को भोजपुर जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह में वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता, मंटू सिंह समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
समारोह में पूर्व जिला पार्षद डॉ. जितेंद्र शुक्ला, पूर्व सैनिक सदरपुरा उदय कुमार तिवारी, सुबोध कुमार हलचल, डब्लू सिंह, अवध बिहारी शुक्ला, लाल बहादुर लाल, रूपेश पांडेय, सत्येंद्र कुमार, उदय सिंह, मुकेश कुमार, मेघा कुमारी, पंकज, कृष्णा सिंह, गोवर्धन शुक्ला, बड़की पापड़ी मंटू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वॉलीबाल संघ के सचिव अंगद शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि पारस स्कूल उपविजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय विजेता रहा। अंडर-14 बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय विजेता तथा केंद्रीय विद्यालय डीएवी स्कूल उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में ज्ञान भारती स्कूल विजेता रहा, जबकि केंद्रीय विद्यालय उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना और उन्हें प्रतियोगितात्मक मंच उपलब्ध कराना रहा।
 
रा से कोयलांचल लाइव से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट