Date: 12/06/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार विधानसभा चुनाव की सीट बंटवारे पर एनडीए की हो गई अधिकृत घोषणा

9/27/2025 4:59:10 PM IST

7537
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट मैट्रिक्स की परिदृश्य धीरे-धीरे साफ हो गई  है। आज दिल्ली में एनडीए की बैठक अमित शाह ने किया  जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग की अधिकृत घोषणा हो चुकी है। जानकार सूत्रों के अनुसार अमित शाह बिहार दौरे जाने के साथ हीं  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी गतिविधि तेज कर चुके थें । बिहार विधानसभा चुनाव पर एनडीए के घटक दलों की की सीट शेयरिंग का जिम्मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमित शाह को सौंप दी थी।  ऐसे में उन्होंने संबंधित मामले में आगे से अधिक फैसला पटना में ही और डेहरी ऑन सोन के बीच कर चुके थें जबकि आज दिल्ली में अंतिम रूप से इस पर अधिकृत घोंषणा हो चुकी  है। जानकारों का मानना है की सीट शेयरिंग में वही पूराने  आंकड़े को मूर्त रूप दिया गया  है। अर्थात भाजपा 101 जदयू 102 लोजपा (राम विलास) 26 से 28 जीतन राम मांझी की पार्टी को 7 -8  तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 3-4 सीट देने की पूर्व योजना को की हरी झंडी मिलने जा रही है।इस प्रकार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट गठबंधन की संभावित स्थिति को मूर्त रूप देते हुए विराम लगने जा रहा है। कोयलांचल लाइव पहले ही संबंधित संभावना पर अपनी समीक्षा ठोस रूप से दे चुका है। हलांकी बैठक की  अंतिम परिणाम की अब  तक प्रतीक्षा है। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क


सम्बंधित खबरें

#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष  में कई  केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू 
 

# बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
# ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार से मिले पूर्व सेनेटर अजय तिवारी, दी बधाई और शुभकामनाएं
# विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर मंथन, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की अहम बैठक आज
#
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, मानस मंदिर में विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में हुआ भजन कीर्तन , प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य की सबो ने किया कामना..