Date: 16/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विजयदशमी यज्ञ में पहुंचे तीन शेर,भक्ति की शक्ति से हिंसक भी हुए शांत
10/5/2025 11:06:40 AM IST
7477
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
भक्ति में शक्ति है। ऐसे ही एक मामला गुजरात के जूनागढ़ जिले से सामने आया है, जहां भक्ति और उससे मिलने वाली शांति का अद्भुत संयोग देखने को मिला है. यहां विजयदशमी के मौके पर गिरनार के खोडियार माता मंदिर में यज्ञ चल रहा था, तभी तीन शेर आकर वहां बैठ गए. इस दौरान यज्ञ कर रहे ब्राह्मण बिना डरे यज्ञ करते रहे. शेरों ने उन्हें बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाया. इस बीच वहां मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर दिया।
भक्ति में ऐसी शक्ति होती है कि वह हिंसक से हिंसक जीव को भी शांत कर सकती है. जूनागढ़ से इस बात को साबित करने वाला एक दृश्य सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. गिरनार पर्वत पर खोडियार माताजी के लिए विजयादशमी यज्ञ का आयोजन किया गया था. इस बीच तीन शेर वहां आकर बैठ गए. डीसीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, जब दशहरा यज्ञ चल रहा था, तब तीन शेर वहां से गुजर रहे थे. मंत्रोच्चार सुनकर तीनों शेर यज्ञ कुंड के पास बैठ गए।
यज्ञ में पहुंचे शेर
जब तक यज्ञ चलता रहा, शेर वहां से नहीं हिले. यज्ञ कर रहे ब्राह्मण भी बिना डरे अपना काम करते रहे. यज्ञ पूरा होते ही शेर उठ खड़े हुए और आगे जंगल में चले गए. इस दौरान ऐसा लग रहा था कि मानो शेर आदि शक्ति ‘मां शेरावाली’ की पूजा करने मंदिर पहुंच गए हो. इस दौरान एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर दिया, जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की टिप्पणियां भी सामने आ रही हैं।
वीडियो वायरल
वायरल वीडियो को लेकर कुछ लोग इसे भक्ति और शक्ति की विशेष संयोग कर रहे हैं, तो कुछ मां खोडियार के आशीर्वाद से शेर भी शांत हो गए जैसी बात कह रहे हैं. हालांकि, कई लोगों ने वन्यजीव सुरक्षा नियमों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एसएसपी ने गिनाया छह महीने का रिपोर्ट कार्ड, लंबित कांड 4100 से घटकर 1740
#
स्वतंत्रता दिवस पर BCCL में दिखा उत्साह, CMD मनोज अग्रवाल बोले- श्रमिक हितों से कोई समझौता नहीं
#
पूर्व सीएम रघुवर दास ने सूर्य मंदिर परिसर में किया ध्वजारोहण
#
धनबाद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CRPF की प्लाटून प्रथम
#
26 साल से चली आ रही अनोखी परंपरा, सफाईकर्मी महिला ने किया झंडोत्तोलन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
#
ग्राम रक्षा दल की भव्य तिरंगा यात्रा, मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
#
छत से गिरकर जख्मी अधेड़ की मौत, परिजन ने किया हंगाम
#
नीट की तैयारी कर रही छात्रा का शव कुएं से बरामद, परिवार में पसरा मातम
#
चापापुर आउटसोर्सिंग में डोजर हादसा, कर्मी की मौत