Date: 24/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आवास योजना में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, 10 हजार लेते आवास सहायक गिरफ्तार
6/4/2026 12:02:08 PM IST
95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: नवादा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। मेसकौर प्रखंड में कार्यरत आवास सहायक धीरू कुमार चौधरी को निगरानी विभाग की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मेसकौर निवासी धनंजय कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले आवास सहायक द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पटना से पहुंची विशेष टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद मेसकौर प्रखंड कार्यालय के बाहर धीरू कुमार चौधरी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी को लेकर गया स्थित सर्किट हाउस पहुंची, जहां आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई और मेडिकल जांच भी कराई गई। निगरानी विभाग के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और सरकारी कर्मचारियों में भी संदेश गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दावा-आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर बैठक, SDO अनंत कुमार ने अधिकारियों को समझाई जिम्मेदारी
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ छह युवक गिरफ्तार
#
गया रेलवे स्टेशन पर 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद, चेकिंग में संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया
#
जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हमले के विरोध में हल्दीपोखर बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुई 107 मोबाइल को एसएसपी ने मोबाइल मालिकों को सौपा
#
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं
#
अमित शाह का एफसीआरए कानून: विदेशी फंडिंग पर लगाम और भारत विरोधी ताकतों का निशाना
#
DC के निरीक्षण और चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरा काम, पहली बारिश में ढह गई स्टेडियम की दीवार
#
आवास योजना में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, 10 हजार लेते आवास सहायक गिरफ्तार