Date: 24/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शादी के छह माह बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी
6/11/2026 12:49:21 PM IST
95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआ गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान धुंधुआ गांव निवासी मंतोष राय की पत्नी नीतू कुमारी (20 वर्ष) के रूप में की गई है। नीतू कुमारी मूल रूप से पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोली नगर की रहने वाली थीं। उनके पिता का नाम धर्मेंद्र कुमार बताया गया है। परिजनों के अनुसार, नीतू कुमारी की शादी गत 4 दिसंबर 2025 को पटना जिले के मनेर स्थित महादेव स्थान मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ मंतोष राय के साथ संपन्न हुई थी। शादी के लगभग छह माह बाद ही विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दावा-आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर बैठक, SDO अनंत कुमार ने अधिकारियों को समझाई जिम्मेदारी
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ छह युवक गिरफ्तार
#
गया रेलवे स्टेशन पर 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद, चेकिंग में संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया
#
जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हमले के विरोध में हल्दीपोखर बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आवास योजना में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, 10 हजार लेते आवास सहायक गिरफ्तार
#
अमित शाह का एफसीआरए कानून: विदेशी फंडिंग पर लगाम और भारत विरोधी ताकतों का निशाना
#
भगवान को अर्पित पूजा सामग्री कूड़े के ढेर में में मिला , श्रद्धालुओं में दिखा नाराजगी, महावीर मंदिर की स्वच्छता एवं प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
#
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की प्रदर्शन की तस्वीरें
#
बाइक चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल