Date: 24/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
DC के निरीक्षण और चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरा काम, पहली बारिश में ढह गई स्टेडियम की दीवार
8/23/2026 6:47:23 PM IST
93
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा :
जिले के मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र (वार्ड नंबर 20) में स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बन रहा बहुप्रतीक्षित मिहिजाम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (फुटबॉल स्टेडियम) अपनी पहली ही बारिश नहीं झेल पाया। झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा कभी 'वर्ल्ड क्लास' और आधुनिक सुविधाओं से लैस बताए जाने वाले इस स्टेडियम की चहारदीवारी निर्माण के शुरुआती दौर में ही भरभराकर गिर गई। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम का सपना अब भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री की भेंट चढ़ चुका है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि संवेदक (ठेकेदार) को लूट की खुली छूट मिली हुई थी। DC के निरीक्षण और चेतावनी का भी नहीं हुआ असर, हैरानी की बात यह है कि दीवार गिरने से महज कुछ ही दिन पहले जामताड़ा जिले के उपायुक्त (DC) आलोक कुमार ने कार्यस्थल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता को लेकर खुलकर नाराजगी जताई थी और संबंधितों को सख्त निर्देश दिए थे। इसके बावजूद न तो ठेकेदार की सेहत पर कोई असर पड़ा और न ही संबंधित विभागीय अधिकारियों ने काम में सुधार कराना जरूरी समझा। नतीजतन, बिना किसी उपयोग के ही स्टेडियम की यह नई दीवार जमींदोज हो गई। अन्य दीवारों पर मंडरा रहा खतरा, हादसा यहीं नहीं रुकने वाला है, क्योंकि परिसर के अन्य हिस्सों में खड़ी की गई दीवारें भी अभी से ही एक तरफ झुक चुकी हैं। ये झुकती हुई दीवारें कभी भी गिर सकती हैं और किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। शिलान्यास के समय बड़े-बड़े मंचों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों की साख पर इस ढहती दीवार ने सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग, इस घटिया निर्माण को लेकर क्षेत्र के स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्र की जनता ने अब इस पूरे निर्माण घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी ठेकेदार (संवेदक) को तत्काल ब्लैकलिस्ट करने और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर भोजपुर पुलिस अलर्ट, SP ने आरा के प्रमुख मंदिरों का किया निरीक्षण
#
गया में लोकरत्न उपेंद्र नाथ वर्मा की 106वीं जयंती, मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
#
धनबाद की बेटी मुनमुन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
#
झरिया में फिर भू-धंसान से मचा हड़कंप, दर्जनों घरों में पड़ीं दरारें; ब्लास्टिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं
#
बिलौटी कांड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय की उठाई मांग
#
ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुई 107 मोबाइल को एसएसपी ने मोबाइल मालिकों को सौपा
#
अमित शाह का एफसीआरए कानून: विदेशी फंडिंग पर लगाम और भारत विरोधी ताकतों का निशाना
#
आवास योजना में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, 10 हजार लेते आवास सहायक गिरफ्तार