Date: 18/10/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

किन्नर समाज ने रैली निकाल कर लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में मतदान की अपील की

10/8/2025 11:02:05 AM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Gaya Ji : लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने और समाज के हर वर्ग को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय किन्नर सदाबहार विकास समिति, गया की ओर से शहर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व समिति की अध्यक्ष सुरेश किन्नर ने किया। इस दौरान किन्नर समाज के सदस्यों ने रंग-बिरंगे परिधानों में ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों से मतदान करने की अपील की। इस मौके पर सुरेश किन्नर ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। समाज के हर तबके को इसमें भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज भी अब मुख्यधारा में जुड़कर देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाना चाहता है। सुरेश किन्नर ने कहा कि अगर हर व्यक्ति जिम्मेदारी से वोट करेगा, तभी सही प्रतिनिधि चुना जा सकेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि चुनाव के दिन घर से निकलकर जरूर मतदान करें।
 
 
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट