Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जिला अध्यक्ष की गलत नियुक्ति प्रक्रिया के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह आंदोलन

10/8/2025 6:09:01 PM IST

77
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - vikash 
 
Jamshedpur : झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी नए जिलाध्यक्षों की सूची से संबंधित विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष की गलत नियुक्ति प्रक्रिया के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। पर्यवेक्षक की सूची सार्वजनिक नहीं करने पर जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने आत्मदाह करने की चेतावनी दिया। विगत दिनों पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मानगो पुल के पास स्थित गांधी घाट पर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में "संगठन सृजन अभियान" के नियमों के घोर अवहेलना के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण सत्याग्रह करके अपनी आपत्ति दर्ज कराई। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
विदित हो कि कांग्रेस के केंद्रीय आलाकमान के निर्देश पर "संगठन सृजन अभियान" के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई थी और उनके जरिए ही प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता, समर्थकों तथा समाज के गणमान्य लोगों से रायशुमारी की गई थी। यह तय था कि इस रायशुमारी के आधार पर ही मजबूत दावेदारों की प्राथमिकतावार सूची पर्यवेक्षक द्वारा केंद्रीय आलाकमान को सौंपी जाएगी और उनमें से ही शीर्ष उम्मीदवार का जिलाध्यक्ष के लिए चयन होगा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पर्यवेक्षकों के रिपोर्ट तथा अंतिम सूची को पूरी तरह से नजर अंदाज करके विधायकों एवं मंत्रियों के सिफारिश पर ऐसे व्यक्ति का चुनाव किया गया जो सूची में कहीं नहीं थे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट