Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
“टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का हुआ शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर जागरूकता कार्यक्रम की हुई शुरुआत
10/9/2025 4:01:45 PM IST
7552
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Dhanbad :
उप विकास आयुक्त सादात अनवर एवं सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 60 दिवसीय “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का आज शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहां की 60 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विशेष तौर पर विद्यालयों के आसपास के क्षेत्र को तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाना है। सिविल सर्जन ने कहा कि तंबाकू से होने वाले घातक प्रभावों से समाज को बचाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को नशे की लत से दूर रखना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
अभियान के तहत 9 अक्टूबर से 7 दिसंबर तक जिले के लगभग 400 स्कूलों और कॉलेजों को तंबाकू मुक्त घोषित करने एवं 30 गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही पुलिस विभाग के सहयोग से विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कोटपा-2003 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जन जागरूकता के लिए अधिकारियों, डॉक्टरों, खिलाड़ी, सेलिब्रिटीज एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से टॉक शो, हस्ताक्षर अभियान, प्रभात फेरी, वॉल पेंटिंग आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी जनभागीदारी को बढ़ावा देने की योजना है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंच सके। इस अवसर पर तंबाकू नियंत्रण कोषांग की नोडल पदाधिकारी डॉ मंजू दास, राहुल कुमार, शुभांकर मैत्रा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ