Date: 17/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं...
10/16/2026 4:00:23 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में विशेष व्यवस्था की जा रही है। सप्तमी से द्वादशी तक छह दिनों का विशेष ड्यूटी रोस्टर, हर पाली में तैनात रहेंगे दो-दो डॉक्टर। महासप्तमी से लेकर द्वादशी तक छह दिनों के लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर लागू किया जाएगा। इसके तहत इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी और हर पाली में दो-दो चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर मुंगेर सदर अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने की तैयारी तेज कर दी है। अस्पताल में महासप्तमी से द्वादशी तक छह दिनों के लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जा रहा है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रमन कुमार ने बताया कि पूजा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। विशेष रोस्टर के तहत प्रत्येक पाली में दो-दो डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही स्टाफ नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी अलर्ट मोड में रखा जाएगा। वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी दवाइयों और मेडिकल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। दुर्घटना या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस सेवा भी 24 घंटे अलर्ट पर रहेगी। अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी मरीज को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े और जरूरतमंदों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जामताड़ा में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली, इरफान अंसारी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
#
धनबाद में वेतन बकाया और नौकरी से हटाने का विरोध 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खोला मोर्चा...
#
जनकपुर से निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत.....
#
डॉ. शालिनी सिंह की क्लिनिक सील करने पर IMA का अल्टीमेटम, 24 घंटे में कार्रवाई वापस नहीं हुई तो होगा हड़ताल
#
अवैध हॉस्पिटल को एसडीओ ने किया सील,अस्पताल में कई गंभीर पाई गई खामियां ,एसडीओ ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
सीएम हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन के निधन पर जेएमएम जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर जताई संवेदना
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
#
औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....