Date: 10/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद में वेतन बकाया और नौकरी से हटाने का विरोध 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खोला मोर्चा...

10/9/2026 1:33:30 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ की धनबाद जिला इकाई ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ विरोध जताया और कैंडल मार्च निकालकर अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। आंदोलनरत 108 एंबुलेंस चालकों और कर्मचारियों का आरोप है कि नई एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद से पिछले एक वर्ष का वेतन बकाया है। कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिस एजेंसी को एंबुलेंस के रखरखाव और कर्मचारियों के वेतन भुगतान की जिम्मेदारी दी गई है, वह न तो गाड़ियों का उचित मेंटेनेंस करा रही है और न ही समय पर वेतन का भुगतान कर रही है।कर्मचारियों ने राज्यभर में 108 एंबुलेंस कर्मियों के लिए सरकारी स्तर पर न्यूनतम वेतन निर्धारित करने, सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा बहाल करने तथा ईपीएफ, ईएसआईसी, ओवरटाइम और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग की। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री की ओर से पूर्व में दिए गए आश्वासन को लागू करने की भी मांग की गई। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क