Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधायक ने जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा पर किये माल्यार्पण, अर्पित किये श्रद्धा सुमन

10/11/2025 5:39:04 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : लोकनाथ जयप्रकाश नारायण जयंती के मौके पर विधायक सरयु राय ने मानगो गोल चक्कर पर जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
जयप्रकाश नारायण, जिन्हें लोग प्यार से जेपी और लोकनायक कहते हैं। भारत के उन महान नेताओं में से एक हैँ जिन्होंने अपनी जिंदगी देश की आजादी और लोकतंत्र की मजबूती के लिए समर्पित कर दी। उन्होंने आपातकाल के दौरान भारतीय लोकतंत्र की नींव रखने का काम किया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर 1902 को सिताब दियारा गाँव में हुआ था। यह गाँव बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है। आज पूरा देश के लोग उनकी जयंती मना कर याद कर रहें हैँ।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट