Date: 12/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ओडिशा की मेडिकल छात्रा से बंगाल में सामूहिक दुष्कर्म
10/11/2025 3:49:52 PM IST
7629
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Kolkata :
ओडिशा से आई मेडिकल छात्रा से पश्चिम बंगाल में पश्चिम बर्द्धमान जिले के दुर्गापुर में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जब छात्रा अपने एक दोस्त के साथ कॉलेज परिसर के बाहर रात का खाना खाने गई थी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। घटना के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।छात्रा के परिवारवालों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात अपनी बेटी के दोस्तों से फोन पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे शनिवार सुबह दुर्गापुर पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि रात करीब 10 बजे जब उनकी बेटी कॉलेज परिसर से बाहर गई थी, तभी तीन अज्ञात युवकों ने उसका अपहरण कर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवकों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और किसी को बताने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा शुक्रवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच अपने दोस्त के साथ बाहर गई थी। कुछ देर बाद उसका दोस्त वहां से चला गया, जिसके बाद तीन युवक वहां पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसके दोस्त से भी पूछताछ की गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटाएगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम दुर्गापुर रवाना हो गई है। आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा, बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस की भूमिका नकारात्मक दिख रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मुख्यमंत्री से अपील करती हूं कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
उधर, राज्य स्वास्थ्य विभाग ने भी दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कॉलेप्रशासन से तत्काल रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल आरजी कर की घटना के बाद भी पश्चिम बंगाल में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं। अभी हाल ही में साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज और उसके बाद एक हॉस्टल में भी इसी तरह की वारदात हुई थी। अब दुर्गापुर की इस घटना ने राज्य प्रशासन की भूमिका पर
सवाल खड़े कर दिए हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लड़कियां मुक्त..
#
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़! प्लेटफॉर्म पर गाय-कुत्तों का जमावड़ा, हादसे की आशंका...
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से दर्शन को पहुंच रहे भक्त
#
कैलाढाब में अवैध पत्थर खदान में हादसा, हाइवा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक
#
लोयाबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान,4 घर चपेट में,दो घरों के परिवार भी जमीन में धंसे, मचा अफरा तफरी .......
#
प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ से NEET-JEE की मुफ्त तैयारी उपायुक्त ने लिया कक्षा संचालन का जायजा...
#
झारखंड में योजनाओं के क्रियान्वयन पर AG रिपोर्ट, JJM में सिर्फ 28% योजनाएं पूरी