Date: 15/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 करंट के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,एक घायल 

2/26/2026 2:29:51 PM IST

93
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad : औरंगाबाद के में रफीगंज थाना क्षेत्र के खराटी गांव में आज अचनाक करंट के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। बताया जाता है कि दामाद दर्दनाक मौत हो गई है वहीं ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया है घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के खराटी गांव की है बताया जाता है कि  खराटी गांव के एक खेत में  बांस काटने ससुर और दामाद दोनों गए थे तभी दोनों करंट के चपेट में आ गए जिससे कि दामाद की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में सभी घायलों के इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां की घायल ससुर का इलाज चल रहा है। 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कि रिपोर्ट