Date: 20/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उपायुक्त ने किया कैंप कार्यालय का आयोजन, सुदूरवर्ती गांवों से आए लोगों ने बताई अपनी परेशानियां
10/11/2025 8:38:13 PM IST
7598
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
जामताड़ा जिला अंतर्गत फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के द्वारा कैंप कार्यालय का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा, उपायुक्त ने सहजता से एवं संवेदनशील होकर सभी समस्याओं को बारी बारी से सुनते संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। इस क्रम में आवास, पेंशन, अबुआ आवास, मईया सम्मान योजना, पशु शेड सहित विभिन्न शिकायतों/समस्याओं को उपायुक्त ने सुना। इस दौरान कैंप कार्यालय में आए 6 लोगों के पेंशन की समस्या को ऑन स्पॉट निष्पादित करते हुए स्वीकृति पत्र प्रदान किया। वहीं अन्य समस्याओं को उपायुक्त ने नियमानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा मईया सम्मान योजना से जुड़े लाभुकों को उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में पोर्टल बंद रहने से आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं, पोर्टल खुलते ही नए आवेदन लिए जाएंगे और इसकी सूचना हम आप लोगों को देंगे, प्रचार प्रसार करवाएंगे। वहीं उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि प्रखंडों में जाकर कैंप कार्यालय आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि हमारे जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोग जो अपनी समस्याओं को जिला तक लाने में सक्षम नहीं हैं, साथ ही अधिकतर व्यक्ति आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं कि वे जिला तक खर्च उठा के आ सकें, ऐसे में हम स्वयं प्रखंडों में आकर उनकी समस्या को सुन रहे हैं एवं त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई भी किया जा रहा है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर प्रेम कुमार दास के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं...
#
जामताड़ा में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली, इरफान अंसारी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
#
धनबाद में वेतन बकाया और नौकरी से हटाने का विरोध 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खोला मोर्चा...
#
जनकपुर से निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत.....
#
डॉ. शालिनी सिंह की क्लिनिक सील करने पर IMA का अल्टीमेटम, 24 घंटे में कार्रवाई वापस नहीं हुई तो होगा हड़ताल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
#
खेल के माध्यम से तलसा गाँव के ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक और शपथ दिलाया गया.....
#
चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
#
नरसिंह घाट पर आज होगी सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 2बजे तक गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन
#
कार्यपालक अभियंता पर EOU की बड़ी कार्रवाई 83 लाख की आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 जिलों के 8 ठिकानों पर छापा....