Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एसएनएमएमसीएच को धनबाद में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने पर उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक
10/13/2025 4:21:51 PM IST
7520
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सभी सुविधाएं शुरू करने पर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक, प्रिंसिपल तथा कार्यकारी एजेंसी के पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक हुई।बैठक के दौरान सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सभी सुविधाए शुरू करने को लेकर डेडीकेटेड बिजली आपूर्ति, जल आपूर्ति, एसएनएमएमसीएच के पूरे परिसर में जमीन मापी कर बाउंड्री वॉल निर्माण, साफ सफाई, तालाब निर्माण तथा सौंदर्यीकरण, बिल्डिंग के लिफ्ट शुरू करने समेत विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने निर्वाध बिलजी आपूर्ति नही होने के कारण मशीन अधिष्ठापन में आ रही समस्याओं को दूर करने को लेकर विद्युत विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर निगम के पदाधिकारी तथा पीएचइडी के पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।इसके अलावा एसएनएमएमसीएच के पूरे परिसर को सुरक्षित रखने हेतु चारो ओर नक्शे के अनुरूप बाउंड्रीवॉल करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही अतिक्रमण को हटाने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि एसएनएमएमसीएच परिसर में खाली पड़े जगहों में तालाब निर्माण का प्लान करें, साथ हीं जो पूर्व में तालाब हैं उसका सौंदर्यीकरण करने का एस्टीमेट बनाएं। उन्होंने कहा की सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ओटी, आईसीयू, सभी तरह के जांच जल्द से जल्द शुरू की जाएगी इसके लिए सभी कार्यकारी एजेंसी तथा अस्पताल प्रबंधन आपसी समन्वय स्थापित कर जनमानस के हित में कार्य करें। साथ हीं इसके लिए अन्य समुचित व्यवस्था के लिए हर सम्भव प्रयास करें।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ