Date: 19/10/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाली आक्रोश रैली

10/15/2025 3:53:09 PM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : आदिवासी-मूलवासी समुदाय में सारंडा वन क्षेत्र को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी (वन्यजीव अभ्यारण्य) घोषित करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ जबरदस्त उबाल है। इसी के विरोध में आज हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने चाईबासा में एक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली।
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
पारंपरिक वेशभूषा और तीर धनुष  से लैस प्रदर्शनकारियों ने “जय झारखंड, केंद्र सरकार होश में आओ,और “सारंडा को सेंचुरी घोषित करना बंद करो” जैसे नारे लगाए। आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती है, तो 25 अक्टूबर 2025 को कोल्हान सारंडा में पूर्णरूप से आर्थिक नाकेबंदी  की जाएगी। यह विशाल रैली चाईबासा के गांधी मैदान से शुरू हुई और उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची। उपायुक्त कार्यालय पहुंचने के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट