Date: 22/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

काली पूजा में खलल डालने का प्रयास,  तीन गोलियों की हुई फायरिंग, दो युवक घायल एक युवक गंभीर जख्मी

10/21/2025 12:27:49 PM IST

87
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खड़काबाद की है। दीपावली के शुभ अवसर पर स्थानीय लोगों के द्वारा मां काली की पूजा अर्चना की जा रही थी। भारी संख्या में श्रद्धालुओं भीड़ लगी हुई थी। उसी क्रम में लगभग रात के साढ़े सात से आठ बजे के बीच पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान का बेटा अब्दुल रूमान और अब्दुल मन्नान का साला मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू के द्वारा पूजा के माहौल में खलल डालने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों एवं पूजा कमिटी के सदस्यों का आरोप है कि अब्दुल मन्नान के साथ आए उनका बेटा और साला के द्वारा आम्स लेकर घूम रहे थे। जिसका स्थानीयो और पूजा कमिटी के सदस्यों ने विरोध किया। उसी बीच हुई झड़प में देखते ही देखते पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान के साला मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू ने साथ में रखी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गई । स्थानीय लोगों का कहना है लगातार तीन फायरिंग किया गया। जिससे दो घायल और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीयों ने आननफानन में  घायल युवकों को धनबाद SSNMCH में बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया। जिसके के बाद गोविंदपुर थाना को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही गोविंदपुर की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया और बन्दूक की भी जब्ती हो गई। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
घटना के संबंध में धनबाद मुख्यालय 1 के डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है पूरे मामले की जांच हो रही है। अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आम्स कि भी जब्ती हो चुकी है। फिलहाल जॉच कर रहे हैं। जब्त की गई बंदूक लाइसेंसी है या नहीं जाँच किया जा रहा है। जो युवक घायल हुए हैं वो लोगों को गोली लगी है या भीड़ के शिकार हुए हैं अनुसंधान जारी है। बाकी पुलिस अपना कार्य कर रही है, जो दोषी होंगे उनपर करवाई होगी और वो सजा के पात्र होंगे। उन पर कानूनी करवाई होगी। फिलहाल हर एक बिंदुओं पर पुलिस जॉच कर रही है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क