Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नवजात बच्ची को डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन,काटनी पड़ेगी हथेली
10/23/2025 2:55:44 PM IST
7568
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी क्षेत्र के चिटहैरा गांव में एक नवजात बच्ची डॉक्टरों की कथित लापरवाही की शिकार हो गई. आरोप है कि बच्ची के हाथ में गलत इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे हथेली पर गैंगरीन हो गई. अब सर्जरी कर हाथ का हिस्सा काटना पड़ सकता है।
चिटहैरा निवासी बालेश्वर भाटी के बेटे शिवम भाटी की गर्भवती पत्नी को 5 अक्टूबर को नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने बेटी को जन्म दिया. नवजात के जन्म से घर में खुशियां छा गईं, लेकिन कुछ ही घंटों में यह खुशी चिंता में बदल गई।
हथेली लाल होकर सूज गई
अस्पताल के डॉक्टरों ने नवजात को कमजोर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी. परिजनों ने डॉक्टरों की सलाह पर बच्ची को गोपाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया. आरोप है कि यहां बच्ची को एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी उंगलियां और हथेली लाल होकर सूज गईं. जब परिवार ने विरोध किया, तो डॉक्टरों ने पट्टी बांधकर भरोसा दिलाया कि सब ठीक हो जाएगा.
चार दिन बीत गए, लेकिन स्थिति और खराब होती गई. 12 अक्टूबर को बच्ची की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिवार बच्ची को बिसरख के निक्स अस्पताल और फिर नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में लेकर गया. यहां डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम इलाज में जुटी है. डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची के हाथ में गैंग्रीन हो गया है और अगले कुछ दिनों में सर्जरी करनी पड़ सकती है. फिलहाल बच्ची एनआईसीयू में भर्ती है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पिता ने पुलिस में की शिकायत
पीड़ित पिता शिवम भाटी ने गोपाल नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए दादरी पुलिस को लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को जांच के लिए पत्र भेजा.
सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है, जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ रविंद्र कुमार और मैटरनिटी विंग प्रभारी डॉ. रविंद्र सिरोहा शामिल हैं. यह टीम यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची के हाथ में संक्रमण कैसे फैला और क्या इंजेक्शन लगाने की प्रक्रिया में कोई लापरवाही हुई. उधर, परिवार ने नर्सिंग होम का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है. वहीं, जब गोपाल नर्सिंग होम ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
#
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की भव्य शुरुआत ,मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू...............
...
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
मानगो पुल पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतारों में फंसी एंबुलेंस; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की हुई मौत,हादसे के बाद 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ने बचाई 22 से अधिक घायलों की जान
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक