Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
IIT-ISM में जल्द शुरू होने जा रहा है क्रिटिकल मिनरल्स पर एमटेक कोर्स, ऊर्जा और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए भी तैयार होंगे विशेषज्ञ
2/26/2026 2:29:51 PM IST
110
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:देश में इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी की बढ़ती मांग के बीच अब क्रिटिकल मिनरल्स की अहमियत तेजी से बढ़ रही है। भविष्य की इन्ही जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आईआईटी (आइएसएम) धनबाद ने 2026-27 सत्र से एमटेक स्तर पर "क्रिटिकल मिनरल्स" समेत तीन नए कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। हर कोर्स में करीब 20 सीटें होंगी। सीनेट में अप्रूवल के बाद जल्द ही यह कोर्स शुरू हो जाएगा। संस्थान में इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पहले ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा चुकी है, जिसका उद्घाटन हाल ही में केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया था। आईआईटी आईएसएम का मानना है कि लिथियम, रेयर अर्थ एलिमेंट्स और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों पर विशेषज्ञ तैयार करना समय की जरूरत है। इस पहल से न सिर्फ छात्रों के लिए नए करियर अवसर खुलेंगे, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और देश की ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आईआईटी आईएसएम के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार ने बताया कि माइनिंग विभाग के क्षेत्र में संस्थान का 100 साल से अधिक का इतिहास रहा है। पहले जहां पारंपरिक माइनिंग और मिनरल्स की बात होती थी, वहीं अब सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी क्रिटिकल मिनरल्स की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऊर्जा क्षेत्र और हाई-टेक इंडस्ट्री के लिए बड़ी संख्या में क्रिटिकल मिनिरल्स के विशेषज्ञों की जरूरत पड़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां एमटेक कोर्स शुरू किया जा रहा है। सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। इस कोर्स में यूरोपीय विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक सहयोग की भी योजना है। साथ ही मेटलिक माइनिंग से जुड़ी इंडस्ट्री को भी जोड़ा जाएगा, ताकि छात्र एक साल संस्थान में थ्योरी और एक साल इंडस्ट्री में प्रैक्टिकल का प्रशिक्षण ले सकें। माइनिंग के दौरान निकलने वाले डंप में मौजूद क्रिटिकल मिनरल्स पर भी शोध कार्य जारी है। संस्थान का मानना है कि इंडस्ट्री और अकादमिक सहयोग से इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर विस्तार होगा और देश को रणनीतिक खनिजों के मामले में मजबूती मिलेगी। देश में इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी की तेजी से बढ़ती मांग के साथ अब क्रिटिकल मिनरल्स की अहमियत भी बढ़ गई है। विशेषज्ञ बताते हैं कि क्रिटिकल मिनरल्स वे खनिज हैं, जो आधुनिक तकनीक और ऊर्जा क्षेत्र की रीढ़ हैं। इनमें लिथियम, कोबाल्ट, निकेल, ग्रेफाइट और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे तत्व शामिल हैं।
लिथियम और कोबाल्ट इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी बनाने में काम आते हैं। सिलिकॉन और गैलियम सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण में उपयोग होते हैं। वहीं रेयर अर्थ एलिमेंट्स का इस्तेमाल विंड टर्बाइन, रक्षा उपकरण और हाई-टेक मैग्नेट में किया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता के लिए इन खनिजों की भूमिका और बढ़ने वाली है। यही वजह है कि अब देश में इस क्षेत्र में रिसर्च और विशेषज्ञ तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...