Date: 06/02/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन में भारत का सफर हुआ ख़त्म
10/24/2025 1:04:49 PM IST
7424
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Delhi :
भारतीय बैडमिंटन के लिए आज का दिन निराशाजनक साबित हुआ है. इंडियन शटलर्स का अभियान पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन में खत्म हो गया है. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के पहले ही राउंड से बाहर हो गए थे, जबकि अब दूसरे राउंड से 18 साल की उन्नति हुड्डा भी बाहर हो गईं हैं. अब टूर्नामेंट में भारत का अभियान पूरी तरह से खत्म हो गया है. आपको बता दें कि, फ्रेंच ओपन में भारत का अभियान दूसरे राउंड में खत्म हो गया, जिसमें उन्नति हुड्डा और रोहन कपूर-रुथविका गड्डे और कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी की डबल्स टीमें हारकर बाहर हो गईं. 18 साल की उभरती हुई खिलाड़ी उन्नति पहली राउंड पार करने वाली अकेली भारतीय सिंगल्स शटलर थीं.
For Blood Collection Call – 9263147030
विज्ञापन
उन्नति को ग्लाज एरिना में पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की वांग झीयी से 21-14, 21-11 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग ने 35वीं रैंक वाली भारतीय महिला शटलर को सीधे गेम में हराकर यह मैच सिर्फ 39 मिनट में अपने नाम कर लिया. उन्होंने पहले राउंड में मलेशिया की लेत्शाना करुपथेवन को हराया और अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अच्छी शुरुआत की. उन्नति ने पहले गेम में जल्दी ही 4-3 की बढ़त बना ली थी. हालांकि, वांग ने गेम को अपने हाथ में ले लिया और आसानी से पहला गेम जीत लिया. उन्नति ने दूसरे गेम में वापसी करने की कोशिश की और पहले दो पॉइंट हासिल किए. हालांकि, वांग ने लगातार 11 पॉइंट जीतकर मैच को भारतीय युवा खिलाड़ी की पकड़ से बाहर कर दिया.
मिक्स्ड डबल्स में भी भारत की हार
इस टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में रोहन कपूर और रुथविका गड्डे के बाहर होने के साथ ही भारत का अभियान खत्म हो गया. वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट थॉम गिक्वेल और डेल्फिन डेलरू के खिलाफ खेलते हुए, भारतीय जोड़ी 21-23, 8-21, 17-21 से एक घंटे और 15 मिनट में हार गई. महिला डबल्स कैटेगरी में भारत की कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी को दक्षिण कोरिया की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी किम हे जियोंग और कोंग ही योंग ने 21-7, 21-9 से 34 मिनट में हरा दिया. आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा चुका है क्योंकि उनके स्टार शटलर्स पहले ही राउंड से बाहर हो गए थे. भारत की मशहूर पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पहले राउंड में ही चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा. बिना रैंक वाली इंडोनेशियाई जोड़ी रहमत हिदायत और मुहम्मद रियान अर्दियांतो के खिलाफ खेलते हुए सात्विक और चिराग 42 मिनट में 21-18, 22-20 से हार गए. तो वहीं मेंस सिंगल्स कैटेगरी में लक्ष्य सेन को फ्रेंच ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले राउंड में आयरलैंड के न्हाट गुयेन से सीधे गेम्स में हारने के बाद टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गए. इस तरह से भारत की चुनौती पूरी टूर्नामेंट में खत्म हो गई है.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अब शीतलपुर गांव खेल के जरिये लिखेगा भविष्य की एक नई कहानी
#
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने किया क्रिकेट मिडिया कप टूनामेंट का आयोजन
#
क्रिकेट खिलाड़ियों ने जे डी सी ए पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना
#
खो खो चयन प्रतियोगिता हुआ संपन्न, विजेताओं ने मनाया जश्न
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दवा व्यवसाई को बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या,एसपी पहुंचे घटनास्थल,कहा ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस
#
कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल किया बरामद , घर पहुंचे कैरव गाँधी
#
सिंह मेंशन पर बाइक सवार अपराधियों ने फेंका बम ,जांच में जुटी पुलिस