Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई.....

9/23/2026 1:43:41 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : एमजीएम थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर मानगो रिपीट कॉलोनी काली मंदिर के पास से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन एवं काले रंग की एक पल्सर बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तार सूरज थापा ओडिशा के क्योंझर जिलांतर्गत बड़बिल थाना क्षेत्र के निवासी हैं जबकि दूसरा करण कुमार बिरसानगर का रहनेवाला बताया गया है।....पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार के दिन वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं रिपीट कॉलोनी के आसपास दो लोग ब्राउनशुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामार दल का गठन किया गया. इस दल ने रिपीट कॉलोनी के पीछे स्थित काली मंदिर के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा, जिनकी तलाशी लेने पर उनमें से एक, सूरज थापा के पास से 437 पुड़िया, जबकि दूसरे, करण कुमार के पास से 73 पुड़िया ब्राउन शुगर की बरामदगी हुई. पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन एवं एक काले रंग की पल्सर बाइक भी बरामद किया. पूछताछ के क्रम में दोनो  ने ब्राउनशुगर की अवैध खरीद-बिक्री में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# जमालपुर रेलवे मालगोदाम में वर्चस्व की जंग! दो गुटों में तनाव के बाद  विशेष  पुलिस बल की  तैनाती.....
# ममता नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत, पति ने गलत इंजेक्शन देने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही है मामले की जाँच....
#
लुधियाना पुलिस ने मुंगेर से साइकिल दुकानदार को किया गिरफ्तार, 3.20 लाख के चेक बाउंस का मामला...

# शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपी बीघा में प्रेम प्रसंग में हुई मारपीट का मामला, जिला पुलिस प्रशासन से दोषियों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग.....
# जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया...