Date: 20/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ट्रेन की बोगी में मिला बेहोश युवक, यात्रियों की सूझबूझ से बची जान
10/24/2025 3:52:22 PM IST
7579
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक चौंका देने वाला मामला सामने आया। दरअसल, आसनसोल जा रही ईएमयू ट्रेन में एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जिसे यात्रियों की सूचना पर मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने बेहोशी की हालात में ट्रेन से उतार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक गया स्टेशन से ही ट्रेन में सवार था, लेकिन पूरे सफर के दौरान वह सीट पर बेसुध पड़ा रहा। सहयात्रियों ने पहले तो यह समझा कि शायद वह सोया हुआ है, लेकिन कई घंटों तक कोई हरकत नहीं होने पर ट्रेन सवार यात्रियों को शक हुआ, जिसके बाद यात्रियों ने उसे आवाज देकर जगाने की कोशिश की, यहां तक कि चेहरे पर पानी के छींटे भी मारे, लेकिन उक्त युवक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। वो उसी तरह बेसुध पड़ा रहा। इसके बाद ट्रेन सवार यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन कर दी। सूचना मिलते ही धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी, साथ ही डॉ की टीम सतर्क हो गई और ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही रेल पुलिस की टीम ने युवक को सावधानी पूर्वक ट्रेन से उतारा और तुरंत इलाज शुरू की। डॉक्टरों ने यात्री की जांच की और पाया कि उसकी हालत गंभीर है। यात्री के शरीर में नशे की तरह जहर पाया गया है और उसका बीपी भी लो था। यात्री के पास से किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए यात्री को एसएनएमएमसीएच भेज दिया है।
For Blood Collection Call – 9263147030
विज्ञापन
एम्बुलेंस के माध्यम से यात्री को अस्पताल ले जाया गया है। धनबाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने इस मामले में कारवाई की है। धनबाद प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर मौजूद आरपीएफ सब इंस्पेक्टर आभाष चंद्र, पालिक मिंज एएसआई विनोद सिंह और आरपीएसएफ के साथ ही एएसआई रामधन महतो, सुरेश पासवान, बहादुर उरांव और रेलवे मंडल के डॉक्टरों की 3 सदस्यीय टीम मौजूद थी। पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है और यात्री की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, उसके पास से न तो किसी प्रकार का पहचान पत्र मिला है और न ही कोई मोबाइल फोन। जिससे युवक की पहचान सुनिश्चित करने में मुश्किल हो रही है। आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि युवक के होश में आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं...
#
जामताड़ा में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली, इरफान अंसारी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
#
धनबाद में वेतन बकाया और नौकरी से हटाने का विरोध 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खोला मोर्चा...
#
जनकपुर से निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत.....
#
डॉ. शालिनी सिंह की क्लिनिक सील करने पर IMA का अल्टीमेटम, 24 घंटे में कार्रवाई वापस नहीं हुई तो होगा हड़ताल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
#
खेल के माध्यम से तलसा गाँव के ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक और शपथ दिलाया गया.....
#
चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
#
नरसिंह घाट पर आज होगी सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 2बजे तक गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन
#
कार्यपालक अभियंता पर EOU की बड़ी कार्रवाई 83 लाख की आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 जिलों के 8 ठिकानों पर छापा....