Date: 27/10/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छठ पर्व की तैयारी तेज, शताक्षी सिंह ने घाटों पर सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

10/26/2025 11:35:49 AM IST

43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Jharia : भगवान सूर्य की उपासना का चार दिवसीय छठ पर्व शनिवार को 'नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए झरिया विधायक रागिनी सिंह की बड़ी बेटी शताक्षी उर्फ साक्षी ने झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब, मां मंगला चंडी तालाब, भालगढ़ा सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।  
 
For Blood Collection Call – 9263147030
                        विज्ञापन 
 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई कार्यों की समीक्षा की, और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया। इस अवसर साक्षी ने कहा कि श्रद्धालुओं और व्रतियों की सुरक्षा को देखते हुए विधायक रागिनी सिंह ने अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, व्रती महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती तथा एनडीआरएफ  टीम की मौजूदगी जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने की बात कही हैं। कहा कि छठ महापर्व आस्था, विश्वास और शुद्धता का प्रतीक है। इस पर्व को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं।  झरिया के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, लाइट की व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। छठ महापर्व हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। हमारी पूरी कोशिश है कि झरिया के सभी घाटों पर व्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो और वे श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।
 
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम्  पांडेय की रिपोर्ट