Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ATS और IB ने पकड़े 3 मौलवी, आतंकियों से संबंध का शक
10/31/2025 11:12:58 AM IST
7485
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
राजस्थान में नेशनल एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और आईबी ने मिलकर शुक्रवार सुबह कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. इस कार्रवाई में दो जिलों से 3 संदिग्ध मौलवियों को पकड़ा गया है. इन पर आतंकी संगठनों और विदेशी फंडिंग से जुड़े होने का आरोप है. छापेमारी के दौरान एजेंसियों ने मौके से कई दस्तावेज, मोबाइल और आतंकी साहित्य जब्त किए हैं. यह बड़ी कार्रवाई आतंकवाद विरोधी अभियान का हिस्सा है।
राजस्थान में आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) और सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की संयुक्त कार्रवाई से शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई. जोधपुर, सांचौर और पीपाड़ में तड़के एक साथ हुई छापेमारी में खुफिया एजेंसियों ने तीन संदिग्ध मौलवियों को हिरासत में लिया है।
जोधपुर के चौखा में पहली कार्रवाई
सुबह करीब 5 बजे एटीएस और आईबी की संयुक्त टीम ने चौखा क्षेत्र में छापा मारकर अयूब पुत्र गफ्फार को हिरासत में लिया है. सूत्रों के अनुसार, अयूब के आतंकी संगठनों और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग नेटवर्क से जुड़े होने के ठोस इनपुट मिले थे. मौके से टीम ने कई अहम दस्तावेज, मोबाइल, आतंकी साहित्य और चंदे की रसीद जब्त की हैं. यह कार्रवाई गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देश पर की गई है।
For Blood Collection Call – 9263147030
विज्ञापन
मदरसे से मौलवी गिरफ्तार
दोनों एजेसियों की दूसरी रेड सांचौर के झेरडियावास इलाके में स्थित एक मदरसे पर हुई. यहां से उस्मान नामक मौलवी को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, उस्मान पर अंतरराष्ट्रीय गैंग से फंडिंग और आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के आरोप हैं. स्थानीय पुलिस और आईबी की संयुक्त टीम ने मदरसे को सील कर दिया है और दस्तावेजों की जांच जारी है।
पीपाड़ से मसूद गिरफ्तार
पीपाड़ कस्बे से भी एक बड़ी खबर सामने आई है. एटीएस ने मसूद पुत्र अनवर को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि जोधपुर से अयूब की गिरफ्तारी के बाद मसूद अंडरग्राउंड हो गया था, लेकिन एटीएस ने ट्रैक कर उसे एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. मसूद से भी महत्वपूर्ण दस्तावेज और विदेशी संपर्कों से जुड़ी जानकारी मिली है.
पूरे जोधपुर में सर्च ऑपरेशन जारी
तीनों जगहों पर हुई कार्रवाई के बाद जोधपुर पुलिस, एटीएस और आईबी की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. इलाके के मदरसों, धार्मिक स्थलों और किराए के मकानों की गहन जांच की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही निगरानी और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर की गई है.
फिलहाल एटीएस और आईबी अधिकारियों ने किसी भी आधिकारिक बयान से इनकार किया है. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हो सकता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
#
चौथे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 16620 मतों से चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे ...
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
Breaking news :फाइलेरिया के दवा खाने से स्कूल के 25 बच्चों की बिगड़ी तबीयत ,करसावा मध्य विद्यालय की घटना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शांतनु चंद्र समेत 17 प्रत्याशियों ने किया महापौर के लिए नामांकन
#
सूसनीलेवा नाग नगर में बूथ पर हंगामा, समर्थकों में झड़प
#
धनबाद में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, डीसी आदित्य रंजन ने किया ध्वजारोहण,विकास योजनाओं की दी जानकारी
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...