Date: 09/11/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ सह संघर्ष मोर्चा का बैठक का हुआ आयोजन 

11/9/2025 4:53:20 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash 
 
Ramgad Gola :  झारखंड प्रदेश सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ सह संघर्ष मोर्चा का गोला  प्रखंड स्तर की बैठक आहुत की गई ,इस बैठक की अध्यक्षता भागवत तिवारी और संचालन  ,संजय पोद्दार  ने किया मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा सदस्य बिनोद बिहारी महतो उपस्थित रहे । बैठक की मुख्य बिंदु समान कार्य का समान वेतन ,अनुकम्पा , कल्याण कोष  1700 सहायक अध्यापक को गलत तरीके से मानदेय रोकना , सहायक अध्यापक को अन्य राज्यों की अपेक्षा सेवा विस्तार 62 साल किया जाय ,पारा शिक्षकों को गलत आरोप लगा कर प्रतिनियोजित करना ,सहित अन्य बिंदुओं पर सभी शिक्षकों के द्वारा बारी बारी से अपना मंतव्य दिया तथा आगामी मोर्चा के  कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे साथ ही प्रखंड कमिटी गोला की अगली बैठक 23 नवम्बर को पुन समीक्षा करने हेतु  बैठक किया जाएगा । कुल मिलाकर सभी शिक्षकों ने सरकार के  द्वारा किए जा रहे हरकत पर अपनी नाराजगी जताई और आगाह किया कि सरकार की यही नीति रही तो आने वाले समय में इसकी खामियाजा विधान सभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा ,हमारे विधायक ,मंत्री के कार्यशैली पर भी सहायक अध्यापको ने रोष व्यक्त किया तथा शिक्षकों पर यातना करने का आरोप लगाया,,सहायक अध्यापक संघर्ष  मोर्चा के आंदोलन के दरमियान समझौता हुआ था उसको अभी तक लागू नहीं किया गया जिसके चलते सहायक अध्यापक आंदोलित हैं। विगत दिनों में देखा गया कि लोकतांत्रिक विधि व्यवस्था के तहत आंदोलित  थे ,सुदीप कुमार सोनू के आवास घेराव कार्यक्रम के दरमियान सरकार ने जिस प्रकार से सहायक अध्यापक के साथ हरकत किया ,मध्य रात्रि को मोर्चा के सदस्य  बिनोद बिहारी महतो एवं प्रमंडल अध्यक्ष सह मोर्चा सदस्य  भागवत तिवारी को घर से प्रशासन ने उठा लिया मानो शिक्षक कितना बड़ा अपराधी हैं हम सभी अपने हक अधिकार की मांग लोकतांत्रिक विधि व्यवस्थाओं के तहत भी नहीं कर सकते क्या ,,इसकी हम सभी कड़ी निंदा करते हैं साथ ही आगाह करते हैं इस माटी की सरकार को की माटी की सरकार बनाने का कार्य किए है तो उखाड़ने  का भी कार्य करेंगे आगामी विधान सभा में ,,जो भी सहायक अध्यापक के बिस्वास के साथ खेला है उसकी कुर्सी झारखंड में डोला है ,चाहे वो रघुवर की सरकार हो या अन्य किसी की ।रामगढ़ जिले में अवैध प्रमाण पत्र के नाम पर 30 सहायक अध्यापको का मानदेय रोका गया हैं जबकि सहायक अध्यापक के मानदेय भुक्तान के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना से एक पत्र निकला हैं जिसमें न्यूनतम अहर्ता जिनका वैध हैं उनका मानदेय भुक्तान करने का निर्देश प्राप्त हैं बावजूद अब तक ऐसे शिक्षकों का मानदेय भुक्तान नहीं किया गया जो खेद का विषय हैं।  शिक्षकों को गलत तरीके से राजनीतिक दबाव में आकर शिक्षा अधिकारी पारा शिक्षकों को प्रतिनियोजन किया गया हैं,जो गलत हैं ।अगर इन सारी समस्याओं को जल्द समाधान नहीं किया गया तो जिला में धरना देने का कार्य करेंगे। साथ ही आगामी मोर्चा का जो भी कार्यक्रम होगा उसमें हम सभी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे । उपस्थित सहायक अध्यापक अब्दुल बारी अंसारी  शंभू महतो,चंद्रमोहन करमाली बसंत करमाली , अमित कुमार ,हितेश महतो ,सुखदेव महतो , सुरमणि देवी ,सीता कश्यप ,कुमारी रूपू बाला,किरण महतो,चारु देवी, लक्ष्मी देवी बबीता देवी रेखा देवी, विलासो देवी , तिला देवी , सुनीता देवी, फूलमणि देवी, सुशीला देवी , आशा देवी , रीना देवी, निशा कुमारी , रूही सवाना , जैनब खातून, शांति देवी, शिखा पांडा, ऊषा कुमारी, सुनीता देवी, लीला देवी, बच्चू मुंडा, संजय पोद्दार , जय किशोर शर्मा ,मोबिन अंसारी, निरंजन महतो,देवेन्द्र महतो, बिंदेश्वर महतो, बिशुनदेव महतो, शीतल महता,आशीष कुमार महतो, परमेश्वर उपाध्याय ,मनु करमाली, सुरेश राम वेदियां, धर्मनाथ महतो, प्रकाश यादव, महेंद्र महतो, पंचम कुमार ,धनपत महतो, मोहन मुंडा, भारत महतो,धर्मनाथ करमाली, छोटू लाल करमाली, प्रकाश कुमार मांझी ,मनोज महतो , बिकास वेदियां ,प्रभात कुमार ,मधुसूदन रजवार,हेमलाल भोगता, नरेंद्र कुमार महतो, अजय कुमार साव, बसंत कुमार,अशोक कुमार महतो ,लालदेव रजक आदि सैकड़ों सहायक अध्यापक शामिल हुए।
 
 
रामगढ़ गोला  से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट