Date: 20/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वैक्टर जनित रोगों पर निजी चिकित्सकों हेतु एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला
11/12/2025 5:47:54 PM IST
7572
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By : Vikash
Devghar :
आज सदर अस्पताल सभागार, देवघर में वैक्टर जनित रोगों (भीबीडी) के नियंत्रण से संबंधित जिला स्तर पर प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (एमबीबीएस एवं अन्य) हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर चौधरी द्वारा की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन द्वारा इस कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताते हुए सभी प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स एवं अन्य के कार्य एवं दायित्व के बारे में जानकारी दिया गया तथा सबके सहयोग की सराहना करते हुए देवघर जिला में वैक्टर जनित रोगों को शून्य करने में विभाग का आगे भी सहयोग हेतु कहा गया। जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव ने सभी वैक्टर जनित रोगों यथा मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफलाइटिस तथा कालाजार, — इन सभी छह वैक्टर जनित बीमारियों पर राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, झारखंड द्वारा दिए गए नये दिशा निर्देशों के आलोक में विस्तृत जानकारी दिया गया। बताया गया कि इन सब के द्वारा रोगियों की सूचना मिलने पर देवघर जिला के संबंधित क्षेत्रों में अविलंब भीबीडी नियंत्रण हेतु निरोधात्मक कार्रवाई संपन्न कराया जाता है। जिससे तत्काल रोगों पर नियंत्रण के प्रयास कर इसे फैलने से रोकने के कारगर कदम उठाये जाते है एवं अन्य जिलों एवं राज्य से आए हुए रोगियों की सूचना संबंधितों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संसूचित कर दिया जाता है। जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार यादव द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुति (पीपीटी) के माध्यम से सभी बीमारी वार मच्छरों के जीवन चक्र, रोग तथा लक्षण एवं रोगी की सूचना देने हेतु रेफरल स्लीप आदि संबंधी जानकारी प्रदान किया गया। अंत में नोटिफाइबल बीमारियों से संबंधित पत्र उपलब्ध कराते हुए विभाग को वैक्टर जनित रोगियों की नियमित एवं ज्यादा सूचना उपलब्ध कराने वाले निजी चिकित्सकों को सिविल सर्जन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 13 (तेरह) निजी MBBS चिकित्सकों — डॉ. सिकंदर सिंह, डॉ. डी. तिवारी, डॉ. निशांत चौरसिया, डॉ. आर. एन. प्रसाद, डॉ. गोपाल जी शरण, डॉ. मेजर राजा राम सिंह, डॉ. गौरी शंकर, डॉ. सौरभ साहा, डॉ. सुनील कुमार सिन्हा, डॉ. सुधीर प्रसाद, डॉ. नयन रंजन, डॉ. नीरज सत्यम् तथा समय-समय पर विभाग को सहयोग देते हुए भीबीडी रोगों पर उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एम्स देवघर के डॉ. बिजित बिस्वास को डॉ जुगल किशोर चौधरी, सिविल सर्जन, देवघर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस एकदिवसीय कार्यशाला में जिला अंतर्गत कुल 30 निजी चिकित्सकों एवं 10 लैब संचालक/एलटी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ जुगल किशोर चौधरी, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ गणेश कुमार यादव, एफएलए रवि सिन्हा, डीईओ कांग्रेस मंडल, पिरामल स्वास्थ्य से सिनियर प्रोग्राम लिड श्रवण जा, पीसीबी पिंटू तिवारी, एमपीडब्ल्यू राकेश कुमार, चनेशर रविदास, डेगन यादव आदि सहित देवघर एवं मधुपुर के जाने-माने निजी चिकित्सक एवं पैथोलॉजी लैब संचालक/एलटी उपस्थित थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं...
#
जामताड़ा में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली, इरफान अंसारी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
#
धनबाद में वेतन बकाया और नौकरी से हटाने का विरोध 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खोला मोर्चा...
#
जनकपुर से निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत.....
#
डॉ. शालिनी सिंह की क्लिनिक सील करने पर IMA का अल्टीमेटम, 24 घंटे में कार्रवाई वापस नहीं हुई तो होगा हड़ताल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
#
खेल के माध्यम से तलसा गाँव के ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक और शपथ दिलाया गया.....
#
चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
#
नरसिंह घाट पर आज होगी सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 2बजे तक गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन
#
कार्यपालक अभियंता पर EOU की बड़ी कार्रवाई 83 लाख की आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 जिलों के 8 ठिकानों पर छापा....