Date: 15/11/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिरसा मुंडा जयंती पर कोनारडीह में उमड़ा जनसैलाब कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां...

11/15/2025 11:48:51 AM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Prashant kumar 
 
 
Gola :- रामगढ़ गोला प्रखंड क्षेत्र के कोनारडीह बाघाकुदर में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी मिथुन कुमार मुंडा,विशिष्ट अतिथि संजय कुमार मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद राज्य के अलग अलग जगहों से आए कलाकारों ने एक से  बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य का लुफ्त उठाने के लिए लोगों का हुजूम देर शाम तक डटे रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक सच्चे समाज का निर्माण कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें मिली है उसे वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से पढ़ाई में विशेष ध्यान देने को कहा। तभी हमारा समाज पूरी तरह से शिक्षित हो सकता है। ओर आने वाली पीढ़ी एक नई लकीर खींच सकती है। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवा मुंडा,पूर्व पार्षद कपिल मुंडा,गोविंद मुंडा,लोहा सिंह,अजय मुंडा,दिनेश मुंडा,संतोष बेदिया,पुलिस अवर निरीक्षक रंजन स्वामी ओझा,कैलाश मुंडा,राजेश मुंडा,बबलू मुंडा,संतोष मुंडा,प्रमोद मुंडा,,रोहिराम मुंडा, शिवा बेदिया,सुखदेव मौजुद थे। 
 
 
गोला से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट