Date: 15/11/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नगर भवन दुलाडीह में रजत जयंती का रंग स्वास्थ्य मंत्री बोले 25 साल का हुआ ‘युवा झारखंड’....

11/15/2025 11:48:51 AM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Prashant kumar 
 
Jamtara :-जामताड़ा झारखण्ड स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्थित नगर भवन दुलाडीह में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, रवि आनंद सहित अन्य गणमान्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व मंत्री एवं अन्य गणमान्य के द्वारा सिदो कान्हो, भगवान बिरसा मुंडा एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार की ओर से राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं, उन्होंने आगे कहा कि आज हमारा झारखण्ड 25 साल का हो गया, युवा झारखण्ड बन गया। इस स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे जिले में एक पर्व के तौर पर सिल्वर जुबली रजत जयंती पर्व को धूम धाम से मना रहे हैं। आज रांची के मोरहाबादी में भी धूम धाम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमें झारखण्ड नहीं मिलता तो आज हम यहां नहीं होते। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को याद किया एवं कहा कि उन्हीं के जयंती के अवसर पर और उसी दिन झारखण्ड बिहार से कटकर अलग राज्य का गठन हुआ। इन 25 वर्षों में झारखण्ड में लगातार उन्नति हुई है। लोगों में खुशहाली आ रही है। महिलाओं के लिए सरकार ने मईया सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है।
 
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट