Date: 14/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उपायुक्त ने मुसाबनी के घीभांगा सबर टोला का किया दौरा
12/1/2025 5:25:28 PM IST
7437
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी आज क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत घीभांगा सबर टोला पहुंचे । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सरकारी योजनाओं की स्थिति का आकलन किया । ग्रामीणों ने उपायुक्त का ध्यान विशेष रूप से पेयजल समस्या, कमजोर मोबाइल नेटवर्क तथा बिजली व्यवस्था की ओर आकृष्ट कराया । ग्रामीणों ने जीविकोपार्जन से जुड़ी चुनौतियों को भी साझा किया । इस क्रम में उपायुक्त ने ग्रामीणों से यह भी जाना कि उन्हें सरकारी योजनाओं विशेषकर आजीविका मिशन, मनरेगा, राशन, पेंशन एवं आवास जैसी योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है या नहीं। मौके पर उपायुक्त द्वारा पेयजल संकट को दूर करने हेतु त्वरित विकल्पों की पहचान किए जाने तथा खराब जलस्रोतों की मरम्मती, नेटवर्क समस्या को दूर करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई तथा बिजली आपूर्ति हेतु विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । जीविकोपार्जन के स्थानीय विकल्पों पर ग्रामसभा एवं आजीविका समूहों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार करने की भी बात कही गई । उपायुक्त ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कहा कि सबर समुदाय जैसे संवेदनशील और वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचना आवश्यक है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी परिवार को पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करें तथा समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी-सह प्रभारी बीडीओ श्री पवन कुमार तथा प्रखंड के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
'एक्शन मोड' में धनबाद नगर निगम, मांस और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, कागजात न मिलने पर वसूला जुर्माना
#
दरीदा मौजा के 200 एकड़ जमीन घेराबंदी का मामला फिर पकड़ा तूल, धनबाद सांसद ढुलू महतो पर स्थानीय रैयतों ने लगाया आरोप, कहा ...
#
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
#
पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन का सांसद Dhullo महतो ने किया स्वागत ,कहा ....
#
सीएम नीतीश पर कांग्रेस का तंज, कहा 1700–2000 में सिलेंडर बिक रहा, आप निकाल रहे समृद्धि यात्रा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महाशिवरात्रि पर दो मुहानी संगम घाट पर दिखेगा गंगा आरती के तर्ज पर महा आरती
#
महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 75 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
#
झारखंड बार काउंसिल चुनाव : धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव के नेतृत्व में रांची के लिए नामांकन रैली रवाना
#
लोन विवाद में रिकवरी एजेंट अमित मित्तल की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, शव घर से बरामद
#
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दुलाल भुईया